Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती कूड़ा फेंकने गई, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:बागपत में परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जल्द कार्रवाई की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह घर से कूड़ा फेंकने निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि 7मार्च को युवती घर के पास कूड़ा फेंकने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने युवती को जल्द से जल्द तलाशने की मांग करते हुए आशंका जताई कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। परिजनों ने मामले की गंभीरता से जांच का आग्रह किया। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को युवती के लापता होने की सूचना मिल गई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि युवती के बारे में कोई सुराग मिल सके। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और युवती को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चला रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर DM ने बिजली दुर्घटना मामलों की समीक्षा की:पीड़ितों को नियमानुसार शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश
    Next Article
    नोएडा भंगेल एलिवेटेड पर बनेंगे चार लूप:7 सेक्टर , 7 सोसाइटी के 1 लाख लोगों को फायदा, IIT से अप्रूवल के बाद होगा टेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment