Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर DM ने बिजली दुर्घटना मामलों की समीक्षा की:पीड़ितों को नियमानुसार शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमानुसार पीड़ितों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रंजीत सिंह भी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने तहसीलवार और प्रकरणवार लंबित मामलों का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कई मामले अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता विद्युत स्तर पर प्रपत्रों की अनुपलब्धता के कारण लंबित थे या निस्तारित किए गए थे। इस पर संज्ञान लेते हुए, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराने और शेष लंबित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अग्निकांड से फसल क्षति के आकलन, विकलांगता आकलन सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताओं में अनावश्यक देरी न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को शीघ्र सहायता राशि प्रदान की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और विद्युत दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाने का आदेश निरस्त:मेरठ मंडल के विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी सेवा जारी रहेगी
    Next Article
    युवती कूड़ा फेंकने गई, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:बागपत में परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जल्द कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment