Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 33 केंद्रों पर हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा:10th के बच्चों ने कहा- मैथमेटिक्स का पेपर लेन्दी था, इसलिए छूट गया

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन जिले के 33 केंद्रों पर परीक्षा शांति से संपन्न हुई। हालांकि पेपर खत्म होते ही कई स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लग गई, जिससे कुछ जगहों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। वहीं 10वीं के छात्रों ने गणित का पेपर लंबा और थोड़ा कठिन बताया। मंगलवार को जिले में 26 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 15 हजार विद्यार्थी 10वीं के और 11 हजार 12वीं के हैं। सभी छात्रों को सख्त जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहले दिन 12वीं के छात्रों का बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड इंग्लिश और शॉर्टहैंड हिंदी का पेपर हुआ। वहीं 10वीं के छात्रों की गणित की परीक्षा हुई। पेपर खत्म होते ही स्कूलों के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों की भीड़ बढ़ गई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक धीमा हो गया। 10वीं के छात्रों ने बताया कि गणित का पेपर काफी लंबा था। समय कम पड़ने के कारण कुछ सवाल छूट गए। छात्रों का कहना था कि प्रूविंग (सिद्ध कीजिए) वाले सवालों ने पेपर को और मुश्किल बना दिया। इन सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा और कई छात्र उन्हें पूरी तरह हल नहीं कर पाए। तो वहीं कुछ छात्रों ने पेपर को एवरेज बताया। सीबीएसई के कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक बजे हुई। डिप्टी सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. रामानंद चौहान ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक जांच और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है। पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन ने नकल करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने लगाया TTE पर दुष्कर्म का आरोप:बोली- पहले कुंडी लगाई फिर किया रेप, चलती ट्रेन में हई घटना
    Next Article
    दुष्कर्म आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:फर्रुखाबाद में सरकारी जमीन पर बनी दुकानें और कब्जे ध्वस्त, मंगलवार तक मिला था मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment