Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल:शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव, पारा में परिवार पर केस

    10 hours ago

    1

    0

    पारा क्षेत्र की एक युवती ने आलमबाग निवासी युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी पहचान आलमबाग के मवैय्या निवासी जुबैर से हुई थी। आरोप है कि जुबैर ने खुद को 'करन' बताकर हिंदू धर्म का होने का दावा किया और युवती से प्रेम संबंध स्थापित किए। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे विभिन्न स्थानों पर ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए गए। युवक ने दुष्कर्म किया, मां ने बुर्का पहनाया बाद में युवक और उसके परिजनों ने युवती पर विवाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने शिकायत पत्र में कई लोगों के नाम दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी की मां गहरुन निशा और उसकी दोनों बहनों ने उसे डरा-धमकाकर जबरन बुर्का पहनाया और इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी जुबैर, उसकी मां गहरुन निशा, बड़े भाई जुनैद और छोटे भाई जाहिद अंसारी ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य सूचना आयुक्त डॉ. अग्निहोत्री बहराइच पहुंचे:बोले- जिला यूपी की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सा, जागरूकता बैठक भी की
    Next Article
    मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत के सेवक से वसूली:रिटायर्ड डिप्टी एसपी और साथी गिरफ्तार, राइफल दिखाकर वसूले थे 1 लाख रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment