Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    YS Sharmila ने गोदावरी बाढ़ पीड़ितों के तुरंत पुनर्वास की मांग की

    6 hours ago

    1

    0

    अमरावती, दो अगस्त आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला ने रविवार को गोदावरी नदी में आई बाढ़ से विस्थापित लोगों के तत्काल पुनर्वास की मांग करते हुए आरोप लगाया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी दूर करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करने में अधिक व्यस्त है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण 20,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और आरोप लगाया कि बाढ़ की पूर्व चेतावनी के बावजूद सरकार तत्काल पुनर्वास और राहत उपाय उपलब्ध कराने में विफल रही। शर्मिला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति सरकार ने उतनी चिंता नहीं दिखाई जितनी प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करने में दिखाई है।पूरे गांव जलमग्न हैं, हजारों लोग सब कुछ खो चुके हैं और लगभग 100 गांव बाढ़ के साये में जी रहे हैं।’’ उन्होंने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि संवेदनशील गांवों के लोगों को पहले से सुरक्षित स्थानों पर क्यों नहीं पहुंचाया गया और संभावित बाढ़ क्षेत्र की जानकारी होने के बावजूद पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) पैकेज क्यों नहीं दिया गया। शर्मिला ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह बाढ़ पीड़ितों की परेशानी से अधिक प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना को लेकर चिंतित है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना से आहत होने वाले लोग क्या विस्थापित परिवारों का दर्द महसूस नहीं करते या जलमग्न गांवों से पलायन को मजबूर लोगों की पुकार नहीं सुनते।एपीसीसी अध्यक्ष ने सरकार से बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित परिवारों को राहत केंद्रों में पुनर्वास, भोजन, आवश्यक वस्तुएं और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में 16 साल बाद हुई बढ़ोतरी
    Next Article
    नए आपराधिक कानूनों Vishnu Deo Sai Chhattisgarh गृह विभाग कार्यशाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment