Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Zamboanga, Philippines में छात्र ने सहपाठी को गोली मारी, खुद की भी जान ली

    37 minutes from now

    1

    0

    दक्षिणी फिलीपीन में एक विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बने माध्यमिक स्कूल में दो बंदूकें लेकर पहुंचे छात्र ने अपने ही एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद स्कूल से सैकड़ों छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।जाम्बोआंगा शहर के मेयर खाइमर अदन ओलासो ने कहा कि संदिग्ध ने जाम्बोआंगा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित माध्यमिक स्कूल में घटना की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ करने के लिए अपने शरीर पर बॉडी कैमरा पहन रखा था। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। ओलासो ने ‘डीजेडबीबी’ रेडियो नेटवर्क के अनुसार, संदिग्ध ने शुरू में एक शिक्षक पर गोली चलाई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शिक्षक को गोली लगी या नहीं।इसके बाद उसने अपने ही एक सहपाठी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। गोलीबारी की आवाज सुनाई देने के बाद सैकड़ों छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।यह घटना माध्यमिक स्कूल की इमारत में हुई। संबंधित परिसर बंदरगाह शहर जाम्बोआंगा में स्थित कैथोलिक विश्वविद्यालय के उस बड़े परिसर से अलग है जहां उसके महाविद्यालय और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। गोलीबारी के कुछ घंटों बाद पुलिस ने कहा कि हालात काबू में हैं।इसने छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों से शांत रहने तथा बच्चों को ले जाने के लिए स्कूल की सलाह और निर्देशों का पालन करने को कहा। पुलिस प्रमुख जोस मेलेंसियो नार्टाटेज जूनियर ने कहा, ‘‘अधिकारी फिलहाल घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस जरूरत के मुताबिक सत्यापित जानकारी उपलब्ध कराएगी और लोगों से अपुष्ट खबरें, तस्वीरें या वीडियो साझा करने से बचने की अपील की जिनसे बेवजह चिंता पैदा हो सकती है।’’ नार्टाटेज ने कहा, ‘‘हम स्कूल प्रशासन, माता-पिता, अभिभावकों और समुदाय का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने अधिकारियों की जांच के दौरान धैर्य, सहयोग और समझदारी का परिचय दिया।’’ गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पुलिस ने भरोसा दिलाया था कि देश भर के स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इससे पहले जून में सेंट्रल टैकलोबन शहर में हुई गोलीबारी में माध्यमिक स्कूल के तीन छात्रों की मौत हो गई थी और कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे।पुलिस ने उस गोलीबारी को अंजाम देने के आरोप में 14 और 15 साल के दो छात्रों को गिरफ्तार किया था। फिलीपीन में बंदूक के इस्तेमाल से जुड़े अपराध की घटनाएं आम हैं। इसकी एक वजह बिना लाइसेंस वाले हथियारों की बढ़ती संख्या है, हालांकि स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं अपेक्षाकृत कम होती हैं।फिलीपीन में हुई यह गोलीबारी थाईलैंड में एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुई है। बैंकॉक के पास नोंथाबुरी प्रांत में 14 साल के लड़के द्वारा अपने दादा-दादी, स्कूल के पांच कर्मचारियों और 12 साल की लड़की की हत्या किए जाने की घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में बंदूकों पर नियंत्रण कड़ा करने के लिए कदम उठाए हैं। एशिया में थाईलैंड में बंदूक रखने की दर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर है और यह उसके दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों की तुलना में काफी अधिक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Andy Burnham को Donald Trump की सहयोगी सूसी विल्स के नाम से मिले फर्जी संदेश
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: दोस्त Kim Jong Un के लिए Trump ने South Korea को दे दिया झटका, आश्चर्य में पड़ी दुनिया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment