Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 बर्खास्त शिक्षकों से 2.30 करोड़ वसूलेंगे:अम्बेडकरनगर में होगी वेतन वसूली के लिए भू-राजस्व की तरह कार्रवाई

    9 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्त किए गए 10 शिक्षकों से अब 2.30 करोड़ रुपए के वेतन की वसूली की जाएगी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इस संबंध में आजमगढ़ और संत कबीरनगर के जिलाधिकारियों तथा संबंधित उपजिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। यह वसूली भू-राजस्व की तरह की जाएगी। जिले में वर्ष 2013 से 2018 के बीच कुल 18 शिक्षकों को फर्जी दस्तावेजों और दूसरों के नाम पर नौकरी करते हुए पकड़ा गया था। इन सभी की सेवा समाप्त करने के साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। अब विभाग ने उन्हें वेतन के रूप में दी गई सरकारी राशि को वसूलने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में संत कबीरनगर के घनघटा क्षेत्र स्थित ग्राम मटौली निवासी राम प्रसाद ने दीपक कुमार के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फरवरी 2009 में प्राथमिक विद्यालय नंदापुर (टांडा) में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यभार संभाला था। वर्ष 2018 में बर्खास्तगी तक उन्होंने कुल 36,15,204 रुपये वेतन के रूप में प्राप्त किए। अब जिलाधिकारी संत कबीरनगर को पत्र लिखकर इसकी वसूली भू-राजस्व की भांति कराने का अनुरोध किया गया है। इसी प्रकार आजमगढ़ के पवई स्थित मित्तूपुर निवासी सुरेश कुमार की नियुक्ति 25 जुलाई 2013 को प्राथमिक विद्यालय परकौलिया जलालपुर में हुई थी। सत्यापन के दौरान उनके अंकपत्र और प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर वर्ष 2014 में उन्हें सेवामुक्त कर दिया गया था। अब उनसे 2,68,705 रुपये की रिकवरी के लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ को पत्र भेजा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों को कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद उन्होंने अब तक धनराशि जमा नहीं की है। इसके चलते जिलाधिकारी ने संबंधित डीएम और एसडीएम को पत्र लिखकर बकाया राशि की वसूली भू-राजस्व की तरह करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस सक्रियता से फर्जीवाड़ा कर नौकरी हथियाने वालों में हलचल तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी से कोर्ट ने पूछे 8 सवाल:हिंदी में सवाल, अंग्रेजी में लिखित जवाब; बोले- आरोप झूठे, राजनीति द्वेष पर मुकदमा
    Next Article
    आजमगढ़ में बालाजी एंटरप्राइजेज पर FIR:दिए गए पते पर नहीं मिला ऑफिस,जीएसटी अधिकारियों ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment