Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी से कोर्ट ने पूछे 8 सवाल:हिंदी में सवाल, अंग्रेजी में लिखित जवाब; बोले- आरोप झूठे, राजनीति द्वेष पर मुकदमा

    10 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने MP/MLA कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। विशेष अदालत ने उनसे आठ लिखित सवाल पूछे, जिनका जवाब उन्होंने अंग्रेजी में लिखकर दिया। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में परिवाद दायर किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान दिए गए बयान से अमित शाह की मानहानि हुई। मामले की सुनवाई के दौरान 20 फरवरी 2024 को कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी थी। इसके बाद साक्ष्य और गवाहों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी का बयान दर्ज किया गया। इससे पहले गवाह अनिल कुमार मिश्रा और रामचंद्र दुबे के बयान कोर्ट में लिए जा चुके थे। कोर्ट ने लिखित में पूछे आठ सवाल विशेष कोर्ट ने हिंदी में आठ सवाल लिखित रूप से दिए। राहुल गांधी ने सभी सवालों का जवाब अंग्रेजी में लिखकर अदालत में प्रस्तुत किया। पहले ही सवाल पर आरोपों से किया इनकार पहले सवाल में वादी के आरोपों का उल्लेख था। राहुल गांधी ने कहा कि वे आरोपों से इनकार करते हैं और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका कहना था कि किसी व्यक्ति को बदनाम करने का उनका कोई इरादा नहीं था। बोले—आरोप पूरी तरह झूठे दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। तीसरे सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रस्तुत CD और प्रमाणपत्र साबित नहीं हुए हैं और उनमें छेड़छाड़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए वे भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नहीं हैं। गवाहों के बयान को बताया गलत चौथे और पांचवें सवाल, जो गवाहों के आरोपों से जुड़े थे, पर राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ झूठा बयान दिया गया है और वह उसे नकारते हैं। मुकदमे को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित छठे सवाल में जब अदालत ने पूछा कि मुकदमा क्यों हुआ, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह शिकायत राजनीति से प्रेरित है और गैर-ज़रूरी कारणों से दर्ज कराई गई है। कहा—छवि खराब करने और लोकप्रियता पाने की कोशिश सातवें सवाल में सफाई देने के प्रश्न पर उन्होंने ‘हां’ कहा। आठवें और अंतिम सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह केस उनकी और कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने के मकसद से दायर किया गया है तथा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है। .....
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में भाई-भाभी की हत्या में दो सगे भाई गिरफ्तार:एक आरोपी ने खुद को घायल कर पुलिस को गुमराह किया, आलकत्ल चाकू बरामद,
    Next Article
    10 बर्खास्त शिक्षकों से 2.30 करोड़ वसूलेंगे:अम्बेडकरनगर में होगी वेतन वसूली के लिए भू-राजस्व की तरह कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment