Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 करोड़ से बन रही सड़क पर चलना मुश्किल:कानपुर में धूल-गड्ढों से परेशान लोग बोले- 3 साल से परेशान, घर छोड़ने की नौबत आई; कब बनेगी

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में सीएम ग्रिड रोड स्कीम के तहत बन रही सड़कें जनता के लिए मुसीबत बन चुकी हैं। दो फेज में बन रही दस सड़कों में पहले फेज की सड़कों की डेडलाइन पूरी होने के बाद भी सड़कों का निर्माण अधूरा है। कल्याणपुर बगिया क्राॅसिंग से कल्याणपुर केसा चौराहे तक 10 करोड़ 21 लाख की कीमत से 1.150 किमी की सड़क निर्माण में हीलाहवाली से स्थानीय लोग परेशान हैं। उखड़ी पड़ी सड़क और धूल से रहना दुश्वार हो चुका है। इस क्षेत्र में नगर निगम ने विकास की ऐसी गंगा बहाई की तेज बहाव के चलते स्थानीय लोगों को मकान में ताला लगाकर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ा। साथ ही दुकानदारों को अपनी स्थान दूसरी जगहों पर शिफ्ट करनी पड़ी है। काम कुछ इस तरह किया जा रहा है कि घरों के बाहर मिट्‌टी के ढेर लगे हैं। गेट के बाहर निकल पाना भी मुश्किल है। पहले यह 4 तस्वीर देखिए… गांव की सड़क से भी बदतर स्थिति बगिया क्राॅसिंग से केसा चौराहे तक बन रही रोड के निर्माण का कार्य 12 अक्टूबर 2024 को शुरु किया गया। रोड पर लगे बोर्ड के अनुसार 12 अक्टूबर 2025 को इस रोड को बन जाना था। लेकिन डेडलाइन पूरी होने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है। ग्रीनबेल्ट और फुटपाथ आदि निर्माण में निकलने वाले भारी वाहनों ने उड़ने वाली धूल मानों गांव की सड़क से भी बदलत स्थिति का एहसास कराती है। टू वे रोड में सिर्फ एक वे ही संचालित है। आफत बन गई सीएम ग्रिड रोड स्थानीय लोग बताते हैं कि बीते पांच साल से रोड बनती व उखड़ती रही। सीएम ग्रिड रोड के तहत निर्माण होने में सड़क का नाम आने पर आस लगी कि शायद व कुछ राहत मिलेगी लेकिन यह राहत तो आफत बनकर सामने आ गई है। ऐसा निर्माण किया जा रहा है कि रह पाना तक दुश्वार है। वाहन सवार गिरकर हो रहे चोटिल सड़क निर्माण में सड़क पर फैली गिट्टी, मौरंग और उखड़ी सड़कें हादसों का कारण भी बन रही हैं। पूरे दिन में करीब आधा दर्जन लोग इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रोड में काम की बात करें तो केसा चौराहे से बगिया की ओर चलने पर एक ओर फुटपाथ का निर्माण व पोल लगे हैं। इसके अलावा पूरी रोड पर जेसीबी व अन्य मशीनों के माध्यम से खुदाई हुई है। बताया जा रहा है कि यह खुदाई यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए की गई है। हम खांसी के मरीज हो गए, मकान भी छोड़ दिया इलाके के रहने वाले हेमंत ने बताया कि तीन साल से यह रोड खराब है। स्थिति इतनी खराब है कि लोग गिरते हैं। हाथ-पैर टूटते हैं। यह रोड सीएम ग्रिड से यह रोड पास है। टाइमलाइन भी निकल चुकी है। इसको बन जाना चाहिए। लेकिन नहीं बन पाई है। धूल ही धूल उड़ रही है। लोग घरों को बंद करके दूसरे स्थानों पर चले गए हैं। मैं स्वयं खांसी का मरीज हो गया हूं। कई लोगों को दमा की शिकायत हो गई है। लोग गिरते, धूल भी उड़ती रमेश निषाद ने बताया कि रोड तीन साल से खराब है। चलने में दिक्कत है। लोग गिरते हैं। ऊपर से कमियां हैं, जिस वजह से यह समय बीतने के बाद भी बन नहीं पा रही है। पूरे दिन धूल उड़ती है, जिसकी वजह से यहां पर बैठ पाना भी मुश्किल हो जाता है। इन स्थानों को जोड़ती है यह सड़क इस रोड की बात करें तो बगिया क्राॅसिंग से प्रवेश करते ही आवास विकास का कार्यालय है। इसके अलावा केशवपुरम व आवास विकास एक, कल्याणपुर पनकी रोड और केसा चौराहे को यह रोड जोड़ती है। इस रोड की जर्जर हालत की वजह से कल्याणपुर क्राॅसिंग पर वाहनों का भार बढ़ा हुआ है जो कि अक्सर जाम का कारण बनता है। रोड की स्थिति ठीक होने वाले समय में रोजाना इस रोड से करीब 20 हजार वाहनों की आवाजाही होती थी। चीफ इंजीनियर बोले- सीबीआर कैपिसिटी कम मिली है हमने इस पूरे मामले में नगर निगम के चीफ इंजीनियर एसएफए जैदी से बात की। उन्होंने बताया कि इस रोड में मिट्‌टी की सीबीआर कैपिसिटी कम मिली है। मिट्‌टी की जांच आईआईटी कानपुर से कराई जा रही है। रिपोर्ट आते ही बेहतर गुणवत्ता के साथ रोड का निर्माण कराया जाएगा। रोड के अलावा बाकी काम चल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के राजकुमार हत्याकांड में 9 पर गैंगस्टर:खंगाली जाएगी अवैध संपत्ति, पार्षद को मिल सकती है क्लीन चिट
    Next Article
    PVVNL के निदेशक से मिले रालोद के राष्ट्रीय सचिव:किसानों को निर्बाध बिजली देने का आभार तो जर्जर लाइनें और लो-वोल्टेज में सुधार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment