Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PVVNL के निदेशक से मिले रालोद के राष्ट्रीय सचिव:किसानों को निर्बाध बिजली देने का आभार तो जर्जर लाइनें और लो-वोल्टेज में सुधार की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने बुधवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान डॉ. उज्ज्वल ने जर्जर बिजली लाइनों, ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित विद्युत आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में लगातार बिजली संबंधी दिक्कतों के कारण आम उपभोक्ताओं और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं और यह पहली सरकार है जो अन्नदाताओं को खेती के लिए निःशुल्क बिजली उपलब्ध करा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब जरूरी है कि यह सुविधा किसानों तक निर्बाध और सुचारु रूप से पहुंचे, ताकि खेती-किसानी प्रभावित न हो। डॉ. उज्ज्वल के अनुसार, प्रबंध निदेशक ने उन्हें आश्वस्त किया है कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 करोड़ से बन रही सड़क पर चलना मुश्किल:कानपुर में धूल-गड्ढों से परेशान लोग बोले- 3 साल से परेशान, घर छोड़ने की नौबत आई; कब बनेगी
    Next Article
    लखनऊ सिविल कोर्ट लाठीचार्ज पर हरदोई अधिवक्ताओं का विरोध:राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment