Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 लीटर कच्ची शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार:कौशांबी की महेवाघाट पुलिस ने होली से पहले की कार्रवाई।

    11 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में महेवाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई होली के त्योहार से पहले अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इन्दल निषाद, पुत्र आल्हा निषाद, निवासी ग्राम हीरागंज, थाना महेवाघाट के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महेवाघाट थाना पुलिस टीम ने बीती देर रात मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस जनपद के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी नजर रख रही है। पकड़े गए आरोपी इन्दल निषाद ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से कच्ची शराब बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू विवाद के बाद घर के अंदर की घटना, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में घर में मिला अधेड़ का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment