Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनीष हत्याकांड का मास्टरमाइंड विपिन गिरफ्तार:तमंचा-ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, महिला सिपाही और CRPF जवान की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में हुए मनीष हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमशरण उर्फ विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा और खोखा बरामद किया है। आरोपी की निशानदेही पर ट्रैक्टर ट्रॉली भी कब्जे में ली गई है। पूछताछ में प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताया गया है। मनीष के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्या के निर्देशन में तीन टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। थाना प्रभारी विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह के नेतृत्व में लगातार दबिश दी जा रही थी। बीती रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम मानिकपुर से भीखम की ओर जाने वाले मोड़ पर संतोषपुरा घाट के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर विपिन को मौके से पकड़ लिया। प्रेम प्रसंग में रची गई साजिश पुलिस पूछताछ में आरोपी विपिन ने बताया कि वह अभिषेक की बहन आकांक्षा से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन आकांक्षा मनीष से प्रेम करती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने आकांक्षा के भाई अभिषेक के साथ मिलकर मनीष को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोप है कि 18 फरवरी को बंधा मोड़ पर खड़े मनीष को जबरन गाड़ी में खींच लिया गया। इसी दौरान दीपक ने जेब से चाकू निकालकर मनीष की कमर के पास दो वार किए। इसके बाद तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका हत्या करने के बाद आरोपी शव को पास के सरसों के खेत में छोड़कर चले गए। अगले दिन 19 फरवरी की रात अंधेरा होने पर आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंचे। शव को बोरे में भरकर चितभवन के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे और पुलिस गुमराह हो जाए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा झाड़ियों में छिपाने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा और ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर टेंपो-कार की टक्कर:नौ लोग गंभीर घायल, कार चालक फरार
    Next Article
    मारपीट के चार दोषियों को तीन साल जेल:कोर्ट ने 11 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया, 10 साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment