Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू विवाद के बाद घर के अंदर की घटना, पुलिस जांच में जुटी

    13 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार देर शाम एक 30 वर्षीय युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रामदास के रूप में हुई है। परिजनों ने जब प्रदीप को फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। वे तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार शराब पीने का आदी था और अक्सर उसकी पत्नी तथा घर के अन्य सदस्यों से कहासुनी होती रहती थी। परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम भी किसी घरेलू विवाद के बाद उसने घर के कमरे में चादर से फांसी लगा ली। प्रदीप गाड़ी चलाने का काम करता था। मृतक के भाई राहुल यादव ने बताया कि प्रदीप उनका बड़ा भाई था और पत्नी से किसी बात पर मतभेद हो गया था। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रदीप शराब पीता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। कोतवाली नगर के थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना तत्काल मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच पड़ताल जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में डीआईओएस ऑफिस का 'करोड़पति' चपरासी फरार:करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड, पुलिस की गाजियाबाद तक दबिश
    Next Article
    10 लीटर कच्ची शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार:कौशांबी की महेवाघाट पुलिस ने होली से पहले की कार्रवाई।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment