Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10% प्रधान भी रेटिंग में पूरे अंक से पास नहीं:यूपी में 15800 प्रधानों के काम को लोगों ने नकारा; सड़क-शौचालय का काम बेहतर

    15 hours ago

    1

    0

    दैनिक भास्कर की प्रधान रेटिंग में 58 हजार में से 10% प्रधान भी पूरे अंक हासिल नहीं कर सके। पंचायत के लोगों ने अपने प्रधानों के काम को एवरेज ही माना है। पूरे प्रदेश में सिर्फ 121 प्रधानों के काम को लोगों ने बहुत अच्छा बताया है। उन्हें 5 में से ओवरऑल 4.8 से ज्यादा रेटिंग दी है। वहीं, 15,800 प्रधानों को दो या इससे भी कम रेटिंग मिली है, मतलब उनके कामों को जनता ने पूरी तरह नकारा है। 8,689 पंचायतों के लोगों का मानना है कि पिछले पांच साल में उनके मौजूदा प्रधान ने बेहतर काम कराया है। उन्होंने प्रधान को पांच में से तीन या तीन से ज्यादा रेटिंग दी है। सड़क, पानी, सफाई, रोजगार और सेनिटेशन जैसे मुद्दों में से लोगों ने सड़क–शौचालय के काम को सबसे ज्यादा रेटिंग दी है। गांव में पेयजल, नाली निर्माण और रोजगार की स्थिति को लोगों ने बहुत खराब माना है। अपनी पंचायत की फाइनल रेटिंग देखने के लिए क्लिक करें। नाली निर्माण से असंतुष्ट गांव में रोजगार के अवसर और नाली निर्माण के प्रति लोगों में नाराजगी दिखी है। 11 हजार से ज्यादा पंचायतों में रहने वाले लोगों ने गांवों में नाली निर्माण को सबसे बड़ी समस्या बताया है। उन्होंने इसे दो या दो से कम रेटिंग दी है। लोगों ने गांवों में सड़क निर्माण को बेहतर माना है। 5 कामों पर 1 से 5 स्टार तक रेटिंग दी लोगों ने अपने प्रधान को 5 काम पेयजल, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय को लेकर रेटिंग दी। रेटिंग 1 से 5 स्टार तक की थी। 1 स्टार यानी सबसे खराब और 5 स्टार यानी सबसे अच्छा। जिन लोगों ने रेटिंग दी, उनका नाम गोपनीय रहा। मतलब, कोई ये कभी नहीं देख पाएगा कि किस व्यक्ति ने क्या रेटिंग दी है। इन्हीं पांच कामों पर मिली रेटिंग का एवरेज प्रधानों की फाइनल रेटिंग है। मान लीजिए किसी प्रधान को सड़क के मामले 4 रेटिंग मिली है, पेयजल में 3, सफाई में 5, रोजगार में 2 और सेनिटेशन में 3 तो इनका एवरेज 3.4 हुआ। 19 दिन चली रेटिंग दैनिक भास्कर न्यूज एप पर प्रधानों की रेटिंग 30 अप्रैल से शुरू हुई थी। 18 मई तक लोगों ने रेटिंग दी थी। 19 दिन में प्रदेश के 75 जिलों के सभी ब्लॉक में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पूरे प्रदेश में इस कैंपेन में लाखों लोग शामिल हुए। पंचायत में रहने वाले लोगों ने प्रधान को उसके काम के आधार पर उनका मूल्यांकन किया है। प्रधान रेटिंग का रिजल्ट ऐसे देखें दूसरी पंचायतों का रिजल्ट ऐसे देखें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे को बचाने के लिए 48 घंटे नहीं सोई पुलिस:बरेली में 500 CCTV चेक किए, 20 हजार नंबर खंगाले; किडनैपर्स को गोली मारकर छुड़ाया
    Next Article
    आज से 30 मई तक आंधी और बूंदाबांदी की संभावना:आगरा में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार, सुबह से निकली तेज धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment