Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से 30 मई तक आंधी और बूंदाबांदी की संभावना:आगरा में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार, सुबह से निकली तेज धूप

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 27 से 30 मई तक आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस बीच दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1°C और न्यूनतम तापमान 27.0°C रहा। जोकि सामान्य से 0.7°C अधिक रहा। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। हल्की हवा चल रही है। दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति सुबह से निकली थी तेज धूप गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हल्की हवा भी चल रही है। दोपहर में तेज धूप की वजह से पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों पर स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी की बौछार करवाई जा रही है। चौराहों पर ग्रीन शेड लगवाए गए हैं, जिससे कि राहगीरों को धूप से थोड़ी राहत मिल सके। 9 मई को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मगर, भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दोपहर में दोपहिया वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है। आगरा में 19 मई को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं। बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिनभर तेज धूप रहेगी। गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर देंगी। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होगा। बादल छाने के साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। 28 से 30 मई तक आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    10% प्रधान भी रेटिंग में पूरे अंक से पास नहीं:यूपी में 15800 प्रधानों के काम को लोगों ने नकारा; सड़क-शौचालय का काम बेहतर
    Next Article
    बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े:सपा नेताओं से बोले- यहां से चले जाइए; ताजमहल में 5 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment