Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1000 रुपये में थेरेपी...मूड बने तो अलग फीस:बरेली के स्पा सेंटर में लड़कियों की परेड, रिसेपशनिस्ट बोली- हमारे यहां पूरी सर्विस मिलेगी

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। वहां काम करने वाली लड़कियों से थेरेपी कराने और उसके बाद मूड बनने पर उनसे अलग सर्विस का ऑफर भी दिया। पसंद करने के लिए लड़कियों की परेड भी कराई गई। इसका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने स्पा सेंटर में स्टिंग के दौरान बनाया। स्टिंग के सामने आते ही आरोपी संचालक ऑफिस बंद कर फरार हो गए। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस वहां पहुंची। स्पा सेंटर में छानबीन की गई। वहां कोई नहीं मिला। पुलिस अब स्टिंग के वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है। यह मामला बारादरी थाना क्षेत्र का है। पहले यह 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… रिटायर कर्नल की बिल्डिंग में संचालन बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड पर स्थित सर्वोत्तम हॉस्पिटल के सेकेंड फ्लोर पर स्पा सेंटर चल रहा है। यह पूरा अवैध कारोबार एक रिटायर कर्नल की बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। हिंदू जागरण मंच और गौ रक्षकों की टीम पिछले कई दिनों से इस सेंटर की रेकी कर रही थी। पदाधिकारियों का आरोप है कि इन सेंटरों में न केवल देह व्यापार हो रहा है, बल्कि 'लव जिहाद' जैसी साजिशों को भी अंजाम दिया जा रहा है। मंच के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल और गौ रक्षक निर्दोष राठौर ने ग्राहक बनकर इस पूरे रैकेट की पोल खोल दी। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है 5 मिनट 3 सेकंड के वीडियो में स्पा सेंटर का रिसेप्शन एरिया दिख रहा है। रिसेप्शन पर बैठी एक महिला अपने स्पा सेंटर से जुड़ी सुविधाओं की बात कर रही है। वह स्पा करवाने के लिए एक हजार रुपये की फीस बता रही है। आगे कहती है कि अस दौरान अगर मूड बन जाए तो अंदर की लड़कियों से बात करो। उनसे रुपये तय करके जो करना है कर लो। वीडियो में वह कहती है कि पहले1000 हजार रुपए देकर अपना रजिस्ट्रेशन कराओ। उसके बाद थेरेपी कराओ। थेरेपी के लिए 45 मिनट का समय मिलेगी। थेरेपी के दौरान मूड बनाने के लिए अंदर कई लड़कियां मिलेंगी, उनसे रूपये की बात कर लो। इस दौरान वह बारी-बारी से कई लड़कियों को आवाज देकर बुलाती है। लड़कियां पर्दे के पीछे आकर चेहरा दिखाकर वापस हो जाती हैं। अंदर से कुछ ग्राहक भी बाहर आते हुए दिखते हैं। अब स्टिंग में हो रही बात चीत को पढ़िए… युवक: यहा क्या-क्या सर्विस मिलती है? रेट क्या हैं? रिसेप्शनिस्ट: हमारे यहां मसाज के अलग रेट हैं और बाकी सर्विस के अलग। नॉर्मल मसाज 1000 रुपये से शुरू है। युवक: लड़कियां दिखाओ पहले, हमें अच्छी सर्विस चाहिए। रिसेप्शनिस्ट: (अंदर से 3-4 लड़कियों को बुलाते हुए) ये देख लीजिए, ये सब लड़कियां हैं। इनमें से आप पसंद कर सकते हैं।" युवक: इनका रेट क्या होगा? रिसेप्शनिस्ट: लड़कियों के हिसाब से रेट तय होते हैं। कोई 1000 की है, कोई 1500 की। 45 मिनट थेरेपी होगी। उसके बाद जब मूड बन जाए तो अंदर बात कर लो। 1000 या 1500 जो भी लो। । जैसी लड़की, वैसा रेट। युवक: कस्टमर कहां-कहां से आते हैं आपके पास?" रिसेप्शनिस्ट: हमारे पास शाहजहांपुर, सीतापुर और आसपास के जिलों से भी बहुत लोग आते हैं। आदमी अगर पैसा खर्च करता है, तो वो पूरी सुविधा और तसल्ली चाहता है और हम वही देते हैं। एसएसपी से शिकायत, पुलिस की मिलीभगत है इस स्टिंग के बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने SSP बरेली को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिलाध्यक्ष अरुण फौजी और हिमांशु पटेल ने मांग की है कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहे इन अवैध स्पा सेंटरों को तुरंत सील किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह धंधा स्थानीय पुलिस की मिलीभगत और कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में फल-फूल रहा है। बताया कि पुलिस पहुंची तब तक सभी लोगों को स्पा सेंटर से भगा दिया गया था। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हिमांशु पटेल ने कहा कि स्पा की आड़ में चल रहे इस अनैतिक कार्य से शहर की छवि धूमिल हो रही है और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो हिंदू जागरण मंच उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस मामले को शासन स्तर तक ले जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बोर्ड की परीक्षा शुरू:मथुरा में बनाए गए 119 सेंटर,70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हुए हैं शामिल
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 70 हजार छात्र देंगे एग्जाम:रायबरेली के 107 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment