Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेरकर मारा:सहारनपुर में शरीर को नोंचा, जगह-जगह काटा; घर से खेलने निकला था

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने 11 साल के बच्चे को नोंचकर और काटकर मार डाला। शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में बच्चे की खून से लथपथ लाश मिली। मामला जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर नागल थानाक्षेत्र की है। बच्चे की पहचान बेलड़ा जुनारदार गांव के रविंदर के बड़े बेटे प्रियांशु के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, शुक्रवार शाम 5 बजे वह खेलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। रातभर खोजा लेकिन नहीं मिला। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला... बेलड़ा जुनारदार गांव के रविंदर किसान हैं। परिवार में पत्नी और तीन बेटे थे। सबसे बड़ा बेटा प्रियांशु 5वीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार को वह स्कूल से आना और खाना खाने के बाद खेलने के लिए निकल गया। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास और पूरे गांव में उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीण भी रातभर बच्चे को खोजते रहे। परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी उसकी गुमशुदगी की जानकारी साझा की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह खेत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम शनिवार सुबह ग्रामीणों को घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में प्रियांशु का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह नोंचने के निशान थे। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना पर नागल थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो दिन पहले भी दो बच्चों पर किया था हमला ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। दो दिन पहले भी कुत्तों ने आरव और सोनू नाम के दो बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। अब प्रियांशु की मौत के बाद ग्रामीणों में डर और गुस्सा है। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़ने और जिम्मेदार विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले- आवश्यक कार्रवाई की जा रही थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया- बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अमेरिकन इन्फ्लुएंसर और यूपी की यूट्यूबर की दोस्ती में दरार: मार्विन बोले- मजाक उड़ाया, शिवानी फूट-फूटकर रोईं, VIDEO औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी और उनके अमेरिकी दोस्त मार्विन आची के बीच दरार पड़ गई है। मार्विन ने शिवानी पर अपमानित करने का आरोप लगाया। मार्विन के आरोप के बाद शिवानी ने रोते हुए कहा- भैया आप मेरे साथ 15 दिन रहे। कोई परेशानी थी तो मुझसे पूछते, वीडियो बनाने की क्या जरूरत थी? VIDEO में पूरा मामला देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में किन्नरों ने हाईवे पर सिपाहियों को लात मारी:कपड़े उतारकर हंगामा किया, वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मी बोले-थाने से मदद नहीं मिली
    Next Article
    14 करोड़ के बाजों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार:यूपी STF ने लखनऊ में 7 बाज बरामद किए, मुंबई होकर खाड़ी देशों तक तस्करी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment