Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में किन्नरों ने हाईवे पर सिपाहियों को लात मारी:कपड़े उतारकर हंगामा किया, वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मी बोले-थाने से मदद नहीं मिली

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर-सागर हाईवे पर पीआरवी के सिपाहियों के साथ किन्नरों ने मारपीट की। एक सिपाही को लातों से मारा, उसकी वर्दी फाड़ी और अपने कपड़े उतारकर हंगामा किया। घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे अलियापुर टोल प्लाजा की है। पीआरवी सिपाही अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर वहां पहुंचे थे। इस घटना का CCTV भी सामने आया है। 28 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर 2 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। 3 किन्नर पुलिसकर्मियों से पहले बहस करते हैं। फिर धक्का-मुक्की और मारपीट करते हैं। उनमें से एक अर्धनग्न किन्नर सिपाही को पकड़कर लात मारता है। सिपाही पीछे हटता है और बचने के लिए उनसे किनारा करते हुए दिखाई देता है। इसके बाद तीनों किन्नर उसके पीछे जाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान एक और किन्नर अपने कपड़े उतारता नजर आ रहा है। अवैध वसूली की शिकायत पर पहुंचे थे सिपाही भदोही के बंजारी गांव निवासी अंकित सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अक्तूबर की रात लगभग 9:30 बजे मैं हमीरपुर से अपने घर लौट रहा था। साजेती टोल प्लाजा के पास किन्नरों के भेष में कुछ लोगों ने मेरी गाड़ी रुकवाकर 2000 रुपए मांगे। गाड़ी खराब होने और खुले पैसे न होने की बात कहने पर वे उग्र हो गए। किन्नरों ने उनको कार से खींचकर पीटा और वाहन में तोड़फोड़ की। परिवार के साथ खुद को असुरक्षित महसूस करने पर उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। उनकी शिकायत पर पीआरवी सिपाही राजेश कुमार और प्रवीण बंसल मौके पर पहुंचे थे। सिपाही राजेश कुमार उर्फ सोनू यादव ने बताया कि उनका साथी प्रवीण किन्नरों को समझाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान किन्नर काजल, मुस्कान और अन्य किन्नरों ने हमला कर दिया। लात-घूसों से मारपीट की। सिपाही प्रवीण की वर्दी फाड़ दी। नहीं मिला बैकअप, सिपाही ने ग्रुप पर बयां किया दर्द घटना के बाद सजेती थाने से मदद नहीं मिलने और बैकअप नहीं पहुंचने पर सिपाही राजेश कुमार उर्फ सोनू ने अपनी पीड़ा भी जाहिर की। उन्होंने डायल 112 के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में घटना के बारे में लिखकर सवाल उठाए। कहा कि जब पुलिसकर्मियों के साथ ही ड्यूटी के दौरान अभद्रता हो और शिकायत पर सुनवाई न हो, तो वे किस भरोसे के साथ लोगों की मदद के लिए पहुंचेंगे। राजेश कुमार के मुताबिक, रात 9:42 बजे इवेंट संख्या 29317 पर सूचना मिलने के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। वहां कुछ किन्नर एक व्यक्ति से जबरन रुपये मांग रहे थे। पीड़ित को बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी रात-बिरात अनजान लोगों की मदद के लिए सड़क पर उतरते हैं। उन्हें भरोसा रहता है कि मुश्किल परिस्थिति में उनका थाना और अधिकारी उनके साथ खड़े होंगे। लेकिन जब खुद पुलिसकर्मी के सम्मान का सवाल हो और शिकायत के बाद भी सुनवाई न हो, तो मनोबल टूटता है। उन्होंने वर्दी के स्वाभिमान और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। थाने को सूचना दी, फिर भी नहीं पहुंचा बैकअप राजेश कुमार के मुताबिक, उन्होंने तत्काल सजेती थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज को घटना की जानकारी दी। उनके निर्देश पर पीड़ित से प्रार्थना पत्र भी दिलवाया गया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी देर तक मदद नहीं मिलने पर उन्होंने पीआरवी प्रभारी को व्हाट्सएप पर घटना की जानकारी दी। वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला और न ही बैकअप के लिए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सिपाही का आरोप है कि घटना के दौरान किन्नर पीआरवी वाहन पर चढ़कर बैठ रहे थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे। वीडियो बनाने पर कई बार उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। घंटों मदद नहीं मिलने और शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से वह निराश हो गए। टोल कर्मचारी बोले- किन्नर आए दिन वसूली करते हैं आलियापुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि टोल के आसपास किन्नरों की टोली अक्सर वाहन चालकों को रोककर रुपये मांगती है। कई बार रुपये नहीं देने पर उनके साथ अभद्रता भी की जाती है। कर्मचारियों के मुताबिक, उन्होंने कई बार इसकी जानकारी मौखिक रूप से स्थानीय पुलिस को दी है। लेकिन कभी कार्रवाई नहीं होती। यह समस्या आए दिन बनी रहती है। थाना प्रभारी ने सफाई दी, बोले-गश्त पर थे सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घटना वाली रात वह कोटरा गांव में हुई हत्या के मामले में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर थे। गांव में शव रखा हुआ था। वह फोर्स के साथ रात्रि गश्त पर थे। पीआरवी के दोनों पुलिसकर्मियों को थाने बुलाया गया था। एसीपी बोले-FIR कराई गई है, कार्रवाई की जाएगी घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर किन्नर काजल और मुस्कान समेत अन्य अज्ञात किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई की जाएगी। ------------------- ये खबर भी पढ़िए… ATS से ट्रेनिंग लेने वाले सिपाही को गोली मारी:एक हाथ, 2 पीठ में लगीं, वाराणसी में तस्करों को पकड़ने गए थे वाराणसी में शुक्रवार देर शाम ATS से ट्रेनिंग लेने वाले लंका थाने के सिपाही को तस्करों ने गोली मार दी। सिपाही को तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली हाथ, जबकि 2 कमर के ऊपरी हिस्से में लगी हैं। सिपाही को गंभीर हालत में BHU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा प्रमुख मायावती ने 5 नवंबर को बुलाई बैठक:यूपी के पदाधिकारियों के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तय करेंगी रणनीति
    Next Article
    11 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेरकर मारा:सहारनपुर में शरीर को नोंचा, जगह-जगह काटा; घर से खेलने निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment