Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 दिन बाद कोच जितेंद्र की भूख हड़ताल खत्म:लिखित आश्वासन पर बनी सहमति, सपा सांसद नरेंद्र मलिक और राकेश शर्मा ने की बातचीत

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में सर्कुलर रोड पर नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण के अलाइनमेंट और निर्माण कार्य को लेकर पिछले 11 दिनों से जारी पर्यावरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कोच का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरना रविवार रात करीब 10:30 बजे समाप्त हो गया। प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बनी। रात के वक्त धरना स्थल पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राकेश शर्मा पहुंचे। दोनों नेताओं ने मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। बातचीत के दौरान नगर पालिका परिषद मुज़फ़्फ़रनगर के अधिशासी अधिकारी की ओर से नगर मजिस्ट्रेट को भेजे गए पत्र में लिखित आश्वासन दिया गया कि कांवड़ यात्रा के बाद संबंधित अभिलेखों की जांच कराकर नियमानुसार न्यायसंगत समाधान किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नाला निर्माण में संशोधन भी किया जाएगा। लिखित आश्वासन मिलने के बाद सांसद हरेंद्र मलिक ने जितेंद्र कोच को माला पहनाई और जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की दिशा में सहमति बनी। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि नाला निर्माण से जुड़ी समस्या को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि नाला नियमानुसार सड़क के किनारे बनी बाउंड्री वॉल से मिलाकर ही बनाया जाना चाहिए और इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर दलीय राजनीति नहीं होनी चाहिए। आपसी बातचीत, सौहार्द और सहमति के माध्यम से समस्या का समाधान निकालना ही बेहतर रास्ता है। पर्यावरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कोच ने नाला निर्माण के अलाइनमेंट और निर्माण की प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए पिछले 11 दिनों से भूख हड़ताल शुरू की थी। उनका कहना था कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और सही अलाइनमेंट के अनुरूप होना चाहिए। प्रशासन की ओर से मिले लिखित आश्वासन में कांवड़ यात्रा के बाद अभिलेखों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर निर्माण में संशोधन किए जाने की बात भी कही गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवभक्त कंधे पर शिव प्रतिमा लेकर निकला:कासगंज से बटेश्वर तक अनोखी कांवड़ यात्रा, गंगाजल भी साथ
    Next Article
    बिजनौर में मालन नदी तटबंध की सुरक्षा बढ़ी:यूसुफपुर-बाकरपुर तटबंध पर सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment