Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में मालन नदी तटबंध की सुरक्षा बढ़ी:यूसुफपुर-बाकरपुर तटबंध पर सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में मालन नदी में अचानक उफान और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग ने यूसुफपुर-बाकरपुर तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। तटबंध के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। अफजलगढ़ सिंचाई खंड, धामपुर द्वारा बाढ़ सुरक्षा के लिए यह विशेष व्यवस्था लागू की गई है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तटबंध के संवेदनशील स्थलों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से तटबंध की स्थिति पर दूर से भी नजर रखी जा रही है। इससे नदी के जलस्तर, बहाव और तटबंध में किसी भी हलचल या क्षति के संकेत मिलने पर तत्काल जानकारी प्राप्त हो सकेगी। संभावित खतरे की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाने के लिए विभाग ने 'पहले सूचना, तत्काल कार्रवाई' के सिद्धांत पर काम करने की बात कही है। तटबंध की निगरानी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रख रहे हैं। आधुनिक तकनीक और मानवीय निगरानी के समन्वय से तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पिछले साल बरसात के मौसम में तेज पानी के कारण तटबंध का एक बड़ा हिस्सा टूट गया था, जिससे आसपास के कई गांवों में पानी घुस गया था। इस बार 24 घंटे निगरानी से ऐसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी है। अफजलगढ़ सिंचाई खंड, धामपुर के एसडीओ पंकज कुमार जैन ने बताया कि यूसुफपुर-बाकरपुर तटबंध सुरक्षित है। मालन नदी के जलस्तर और बहाव पर लगातार नजर रखी जा रही है, विशेषकर फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 दिन बाद कोच जितेंद्र की भूख हड़ताल खत्म:लिखित आश्वासन पर बनी सहमति, सपा सांसद नरेंद्र मलिक और राकेश शर्मा ने की बातचीत
    Next Article
    अमेठी में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 15,600 रुपए नकद बरामद किए, विधिक कार्रवाई जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment