Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 जुलाई को 14.46 लाख पौधे लगेंगे:'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में जनभागीदारी की अपील

    15 hours ago

    1

    0

    12 जुलाई को प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से 14.46 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के "एक पेड़ माँ के नाम" पहल का हिस्सा है। उन्होंने नागरिकों से 12 जुलाई को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे जीवित रखना उससे कहीं अधिक आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, खेतों की मेड़ों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारों, नदियों, नालों और अमृत सरोवरों के आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छ वायु, जैव विविधता और जलवायु संतुलन के प्रभावी माध्यम हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में 14.46 लाख पौधों का निर्धारित लक्ष्य तभी पूरा हो पाएगा, जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हरित और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी ने इस महाअभियान में सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों, न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, युवा संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योग एवं व्यापार जगत, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित सभी नागरिकों से भाग लेने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में मंगलवार रात झमाझम बारिश:आसमान में बादल और ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, भीषण गर्मी से राहत
    Next Article
    अवैध खनिज परिवहन गिरोह के दो आरोपियों पर इनाम घोषित:सोनभद्र पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment