Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध खनिज परिवहन गिरोह के दो आरोपियों पर इनाम घोषित:सोनभद्र पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा

    17 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन कराने वाले संगठित गिरोह के दो फरार वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने यह घोषणा की। इन आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और आमजन से सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में इन फरार आरोपियों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पहले भी फर्जी खनिज परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश किया था और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर दो और आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। ये दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। इनाम घोषित किए गए आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार पटेल (निवासी ग्राम कुराकला, थाना पन्नूगंज) और हिमांशु पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय (निवासी प्रीत नगर, थाना चोपन) के रूप में हुई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन वांछित आरोपियों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है, तो वह तत्काल निकटतम पुलिस थाने या सोनभद्र पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 जुलाई को 14.46 लाख पौधे लगेंगे:'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में जनभागीदारी की अपील
    Next Article
    बस में सामान चढ़ाने के बहाने 8 लाख के गहने:मिर्जापुर रोडवेज बस अड्डे पर सक्रिय हैं शातिर गिरोह, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment