Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 अप्रैल से दो एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदलेगा:गोमती और कामाख्या एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी

    3 hours ago

    1

    0

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के संचालन को सुचारु बनाने के लिए दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह नया शेड्यूल 13 अप्रैल 2026 से लागू होगा। बदलाव के तहत कुछ स्टेशनों से ट्रेनें अपने पुराने समय से पहले रवाना होंगी। ऐसे में संबंधित स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर से पहले ट्रेन का अपडेटेड समय जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा या ट्रेन छूटने की स्थिति न बने। 19716 गोमती नगर-जयपुर एक्सप्रेस लखनऊ के गोमती नगर से जयपुर के बीच चलने वाली 19716 गोमती नगर–जयपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।अब यह ट्रेन 13 अप्रैल 2026 से मथुरा कैंट स्टेशन से अपने पुराने निर्धारित समय 01:52 बजे की जगह 01:42 बजे रवाना होगी। यानी ट्रेन अब 10 मिनट पहले छूटेगी। इस ट्रेन से लखनऊ और आसपास के यात्री बड़ी संख्या में जयपुर और रास्ते के अन्य स्टेशनों तक सफर करते हैं। ऐसे में जो यात्री मथुरा कैंट से ट्रेन पकड़ते हैं, उन्हें विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें। 15672 रोहतक–कामाख्या एक्सप्रेस रोहतक से कामाख्या के बीच चलने वाली 15672 रोहतक–कामाख्या एक्सप्रेस के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है।प्रयागराज रामबाग स्टेशन से यह ट्रेन पहले 10:02 बजे छूटती थी, लेकिन अब यह 09:37 बजे रवाना होगी। यानी 25 मिनट पहले। ज्ञानपुर रोड स्टेशन से पहले इसका समय 10:50 बजे था, जिसे बदलकर अब 10:30 बजे कर दिया गया है। यानी यहां से ट्रेन 20 मिनट पहले चलेगी। इन दोनों स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने कार्यक्रम में बदलाव करना होगा, क्योंकि ट्रेन अब तय समय से पहले स्टेशन छोड़ देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी के बेटे ने ऑनलाइन गेमिंग में 4.25 लाख गंवाए:बैंक जाने पर खाता मिला खाली,साइबर थाने में शिकायत की दर्ज
    Next Article
    लखनऊ की रातों से भी सर्दी कम हुई:शहर का AQI मॉडरेट लेवल में, अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा; लगातार बढ़ता जाएगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment