Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की रातों से भी सर्दी कम हुई:शहर का AQI मॉडरेट लेवल में, अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा; लगातार बढ़ता जाएगा पारा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मौसम साफ होने के साथ में चटक धूप निकली है। दिन में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में सतही हवा का असर जारी रहेगा। इस बीच ठंड से राहत रहेगी। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 80 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 35 फीसदी रही। अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। पारा लगातार बढ़ता जाएगा। AQI मॉडरेट है। हर मॉनिटरिंग स्टेशन पर AQI 200 के नीचे लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह से मॉडरेट लेवल में यलो जोन में 124 बना हुआ है। तालकटोरा श्रेत्र का AQI 139 के साथ में यलो जोन में है। लालबाग 177, अलीगंज 162, गोमतीनगर 146 AQI के साथ में यलो जोन में है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 68 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में है। कुकरैल पिकनिक स्पॉट में 49 AQI के साथ में अच्छी स्थिति में है। 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके लखनऊ और इसके आसपास कोई असर नहीं रहेगा। तेज पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में जारी घने कोहरे का दौर सिमटने के साथ ही आगामी कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। इसके कारण 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3°C की बढ़त होगी। इससे तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। सुबह और शाम के समय में ठंड का असर बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    13 अप्रैल से दो एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदलेगा:गोमती और कामाख्या एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी
    Next Article
    श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली:चोरी के वांछित दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment