Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पशु पोषण, प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव:हरदोई में किसान-विशेषज्ञ संवाद कार्यक्रम आयोजित

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई स्थित ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में मंगलवार को एक किसान एवं वितरक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक किसानों और वितरकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पशुपालन और डेयरी प्रबंधन विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ न्यूट्रिशन साइंटिस्ट डॉ. एम.आर. गर्ग ने पशु पोषण के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान पशुओं को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है, जबकि दुग्ध उत्पादन के समय संतुलित आहार देना महत्वपूर्ण है। सही पोषण से दूध उत्पादन बढ़ता है और पशु स्वस्थ रहते हैं। पशुपालन विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. जे.एन. पांडेय ने बताया कि यदि गाय 12 माह और भैंस 18 माह में गाभिन नहीं होती है, तो इसका मुख्य कारण पोषण की कमी हो सकती है। उन्होंने किसानों को वर्ष में चार बार नियमित रूप से कृमिनाशक दवा देने, समय पर टीकाकरण कराने और पशु के बीमार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1962 पर संपर्क कर निःशुल्क इलाज कराने की सलाह दी। डॉ. पांडेय ने यह भी बताया कि संतुलित पशु आहार अपनाने से दूध उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। कार्यक्रम में ऑपरेशनल हेड दुर्गेश अवस्थी ने कंपनी के "फार्मर्स फर्स्ट" विजन के बारे में जानकारी दी। प्रोडक्शन जीएम हितेंद्रपाल सिंह ने दूध प्लस, सुप्रीम, गोल्ड प्रो, डायमंड प्लस, बफेलो स्पेशल और अन्य उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सेल्स हेड रेजा मोहम्मद खान, राघवेंद्र सेंगर, कंपनी के अन्य स्टाफ, विभिन्न क्षेत्रों से आए वितरक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा भुगतान, मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया:सीडीओ के कार्यालय पर ताला लगाया, मजदूरों को जल्द पेमेंट भुगतान की मांग
    Next Article
    13 जिलों में 6,800 करोड़ के प्रोजेक्ट की मंजूरी:UP RERA ने बैठक में लिया फैसला, 7,830 आवासीय व व्यावसायिक यूनिट्स बनेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment