Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.30 लाख देकर शादी…और फिर भाग गई दुल्हन:झांसी में जीजा-बहन के साथ लापता हुई, कई घंटे तलाशने के बाद थाने पहुंचा दूल्हा

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में गुजरात से शादी करने आया एक युवक ठगी का शिकार हो गया। एक युवक और युवती ने खुद को पति-पत्नी बताकर साली से शादी कराने का वादा किया। 1.30 लाख रुपए लेकर वाकायदा शादी कराई। फिर विदाई हुई और दुल्हन गुजरात जाने के लिए स्टेशन के पास पहुंच गई। मगर यहां से बहाना बनाकर वो युवक-युवती के साथ फरार हो गई। कई घंटे तलाशने के बाद दूल्हा सीपरी बाजार थाने पहुंच गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया। मोबाइल पर भेजी थी दुल्हन की तस्वीर गुजरात के मोरबी इलाका निवासी राकेश भाई निमावत ने पुलिस को बताया कि एक एजेंट के जरिए उसकी मोबाइल फोन से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा निवासी देवराज शर्मा से बातचीत हुई। देवराज ने उसकी शादी कराने का भरोसा दिलाया। देवराज ने मोबाइल पर अपनी साली सलोनी की तस्वीर भेजी। सलोनी के पसंद आने पर शादी के बहाने उसे झांसी बुलाया। 17 अगस्त को राकेश रिश्तेदारों के साथ झांसी आ गया। देवराज और उसकी पत्नी शिखा स्टेशन से राकेश को अपने साथ लेकर गए। शादी कराने के लिए उसे दूल्हा बनाकर दिनारा ले गए। एक मंदिर में गांव वालों की मौजूदगी में शादी कराई गई। दावत में भी उससे पैसा खर्च कराया गया। शादी कराने की एवज में सलोनी की मौजूदगी में देवराज ने 1.30 लाख रुपए ले लिए। विदाई के लिए झांसी पहंचे और भाग गई दुल्हन शादी के बाद सभी लोग दूल्हा-दुल्हन को ट्रेन में बैठाने के लिए झांसी आ गए। देर शाम आरोपी उसे लेकर चित्रा चौराहा पहुंचे। यहां रस्म पूरी कराने के बहाने सलोनी अपने जीजा देवराज और बहन शिखा के साथ गायब हो गई। राकेश अपनी बहन के साथ चित्रा चौराहे पर उनका इंतजार करता रहा, लेकिन काफी देर तक तीनों लौटे नहीं। देवराज को फोन करने पर मोबाइल बंद मिला। दिनारा पहुंचकर पता लगाने पर वहां भी कोई देवराज और सलोनी के बारे में नहीं बता सका। छानबीन करने पर मालूम चला कि गिरोह के लोग इस तरह से ठगी कर रहे हैं। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में तेज बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव:32°C रहेगा तापमान, रुक-रुककर हो रही है बारिश
    Next Article
    वाराणसी में निकला जुलूस-ए-अमारी, मोहर्रम का आखरी मातम:दालमंडी से उठकर दरगाह फातमानके लिए रवाना, रास्ते में सीवर के पानी से परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment