Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में तेज बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव:32°C रहेगा तापमान, रुक-रुककर हो रही है बारिश

    10 hours ago

    1

    0

    बरेली में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और रुक रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है। दिन में कुछ समय बादल घने हो सकते हैं और शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। सुबह से बादल, बारिश का इंतजार खत्म शनिवार सुबह से बरेली में बादल छाए हुए हैं। मौसम में नमी बनी हुई है। बारिश होने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है। आज पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। जबकि कुछ इलाकों में सिर्फ बादल छाए रह सकते हैं। 23 से 25 अगस्त तक भी बारिश के आसार बरेली में अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना कम है। 23 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 33°C रहने के साथ बारिश के आसार हैं। 24 और 25 अगस्त को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद भी स्थानीय स्तर पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। रामगंगा का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरा पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। बरेली में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में चिंता बढ़ गई है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी हैं। NDRF और SDRF की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। सिविल डिफेंस के वालेंटियर भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अगले 7 दिन का मौसम 22 अगस्त: बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार; अधिकतम तापमान 32°C। 23 अगस्त: बादल और बारिश का दौर जारी रह सकता है; तापमान 33°C। 24 अगस्त: बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश संभव; तापमान 33°C। 25 अगस्त: बारिश के आसार; तापमान 35°C के आसपास पहुंच सकता है। 26 अगस्त: बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में बारिश संभव। 27 अगस्त: मौसम में कुछ सुधार के आसार, लेकिन स्थानीय बारिश हो सकती है। 28 अगस्त: उमस के साथ बादल और कहीं-कहीं बारिश की संभावना। बारिश में सावधानी जरूरी बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हो सकता है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। बिजली चमकने और तेज बारिश के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। फिलहाल बरेली में अगले कुछ दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। बादल और बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि उमस परेशान कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में SI संजय कुमार सिंह निलंबित:गैंगस्टर को थाने से भगाने का आरोप लगा था, जांच के बाद कार्रवाई
    Next Article
    1.30 लाख देकर शादी…और फिर भाग गई दुल्हन:झांसी में जीजा-बहन के साथ लापता हुई, कई घंटे तलाशने के बाद थाने पहुंचा दूल्हा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment