Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    130 साल पहले दो कूड़ेदानों से शुरू हुआ नेटबॉल:अब ओलिंपिक की दहलीज पर; महिलाओं को बराबरी दिलाने के लिए खेला जाता था

    19 hours ago

    1

    0

    एक मैदान, दो कूड़ेदान और कुछ किशोर छात्राएं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐसे शुरू हुआ खेल एक दिन दुनिया के सबसे बड़े मंच ‘ओलिंपिक’ तक पहुंचने का सपना देखेगा। आज नेटबॉल को अक्सर ‘लड़कियों का खेल’ कहकर नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन इसकी कहानी बताती है कि यह खेल सिर्फ गेंद और गोल की नहीं, बल्कि महिलाओं की आजादी, आत्मविश्वास और बराबरी की लड़ाई की भी कहानी है। 1895 में इंग्लैंड के डार्टफोर्ड में मार्टिना बर्गमैन ओस्टरबर्ग नाम की एक शिक्षाविद ने अपने फिजिकल ट्रेनिंग कॉलेज में छात्राओं को नया खेल खिलाना शुरू किया। यह खेल अमेरिका में 1891 में बने बास्केटबॉल से प्रेरित था, लेकिन इसे महिलाओं के लिए नए नियमों के साथ तैयार किया गया। शुरुआत में गेंद कूड़ेदानों में डाली जाती थी। बाद में रिंग लगी, ड्रिब्लिंग खत्म हुई और खेल का नाम पड़ा- नेटबॉल। लेकिन यह सिर्फ खेल का जन्म नहीं था। उस दौर में महिलाओं के लिए खेलना भी सामाजिक नियमों के खिलाफ माना जाता था। उनसे उम्मीद की जाती थी कि वे घर संभालें, कॉर्सेट पहनें और सीमित जीवन जिएं। ओस्टरबर्ग ने इन धारणाओं को चुनौती दी। उन्होंने अपने कॉलेज में छात्राओं को शरीर विज्ञान, स्वास्थ्य, व्यायाम और नेतृत्व की शिक्षा दी गई। उनका मानना था कि मजबूत शरीर और आत्मविश्वास से ही मजबूत समाज बनता है। 1901 में नेटबॉल के पहले आधिकारिक नियम बने। शुरुआत में यह नौ खिलाड़ियों का खेल था, लेकिन 1960 में सात खिलाड़ियों वाला मौजूदा प्रारूप पूरी दुनिया में अपनाया गया। इसके तीन साल बाद 1963 में पहला नेटबॉल वर्ल्ड कप आयोजित हुआ। इसके बाद यह खेल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफ्रीका के कई देशों में तेजी से फैल गया। नेटबॉल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका पूरा इतिहास महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। खेल इतिहासकार मार्गरेट हेनली के अनुसार, यह दुनिया के उन गिने-चुने टीम खेलों में है, जिसे महिलाओं ने बनाया, संचालित किया और आगे बढ़ाया। यहां पुरुषों का संस्करण अलग माना जाता है, जबकि मूल खेल महिलाओं का ही है। यही कारण है कि नेटबॉल को महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे अनोखा उदाहरण माना जाता है। अब यह खेल पूरी तरह बदल चुका है। ऑस्ट्रेलिया की सनकॉर्प सुपर नेटबॉल दुनिया की सबसे बड़ी लीग बन चुकी है, जहां शीर्ष खिलाड़ी लाखों डॉलर कमाती हैं। इंग्लैंड की नेटबॉल सुपर लीग भी पेशेवर बनने की दिशा में 10 साल की योजना पर काम कर रही है। दुनिया में करीब 1.3 करोड़ लोग नेटबॉल खेलते हैं। अकेले इंग्लैंड में लगभग 30 लाख खिलाड़ी हैं। बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में इसके 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बिके थे। फिर भी कॉमनवेल्थ गेम्स के अनिश्चित भविष्य को देखते हुए अब ब्रिस्बेन 2032 ओलिंपिक में शामिल करने की मुहिम तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया:3-0 से टी-20 सीरीज जीती, वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन बनाए; मयंक यादव को 3 विकेट
    Next Article
    क्रिकेटर अर्शदीप ने पहली बार गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कीं:इंस्टाग्राम पर लिखा- माय पर्सन; 3 माह से अफेयर, ब्रेकअप की अफवाह उड़ी थी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment