Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अर्टिगा से भिड़ी स्कॉर्पियो, 3 सगे भाइयों की मौत:हापुड़ में पशु बचाने में डिवाइडर तोड़ रोड के दूसरी तरफ पहुंची कार; 9 घायल, मेरठ रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा की स्कॉर्पियो से सीधी टक्कर हो गई। अर्टिगा में सवार तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर श्याना चौखला के पास हुआ। बारात में जा रही अर्टिगा के सामने अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही अर्टिगा कार से आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को गढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। शेष 9 घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, अर्टिगा सवार 7 लोग बिजनौर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दिल्ली से बिजनौर बारात में जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार पुलिस के अनुसार, अर्टिगा सवार सात लोग दिल्ली के गाजीपुर स्थित मुल्ला कॉलोनी के रहने वाले थे। सभी बिजनौर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गढ़ क्षेत्र में हाईवे पर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के श्याना चौखला के पास अचानक एक पशु वाहन के सामने आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो पहले पशु से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई। उसी समय बिजनौर से दिल्ली जा रही अर्टिगा कार सामने आ गई और दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। अर्टिगा में सवार तीन सगे भाइयों की मौके पर मौत अर्टिगा कार में छह लोग सवार थे, जो बिजनौर से दिल्ली जा रहे थे। इनमें अबरार (48), इस्तेखार, अफजाल (35), सरफराज (40), शाहबाज और जुबैर शामिल थे। हादसे में अबरार, अफजाल और सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतक आपस में सगे भाई थे। दोनों वाहनों के 9 लोग घायल हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग घायल हुए। घायलों में इस्तेखार, शाहबाज, जुबैर, सरताज समेत अन्य लोग शामिल हैं। गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सभी को पहले गढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने शुरू की जांच एएसपी विनीत भटनागर ने बताया– दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… स्पीड बोट की टक्कर ने छीनी परिवार की खुशियां:सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हुई, गोरखपुर रामगढ़ ताल में हुआ हादसा गोरखपुर के नौका विहार पर रामगढ़ ताल में स्पीड बोट की टक्कर में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में सिर पर चोट लगने से 21 साल के लखमुद्दीन की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। बता दें कि रविवार को पूरा परिवार कुशीनगर से घूमने के लिए आया था। इस हादसे के बाद उनकी खुशियां मातम में बदल गई। जिस बोट को टक्कर लगी उसपर 9 लोग सवार थे। जबकि दूसरे पर 6 लोग थे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:यूपी सरकार ने नई SIT बनाई, अयोध्या DIG, SSP भी टीम में; कोर्ट ने जांच रिपोर्ट मांगी
    Next Article
    2 दिन की गर्मी के बाद बदला मौसम का मिजाज:भीषण गर्मी और उमस से जनता परेशान, सोमवार को सुबह से छाए बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment