Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में वाट्सऐप लिंक से गवाएं 22.32 लाख:डराकर कराए गए पैसा ट्रांसफर, 1.84 लाख कराए गए फ्रीज

    2 hours ago

    1

    0

    वाट्सऐप पर आए एक लिंक पर क्लिक करना गाजियाबाद के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने डरा-धमकाकर 5 महीने में अलग-अलग किस्तों में 22 लाख 32 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और एनसीईआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद शनिवार को साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रताप बिहार, गाजियाबाद निवासी 52 साल के सतीश दीक्षित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 सितंबर 2024 को उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक आया था। उस लिंक के जरिए ठगों ने उनसे संपर्क किया और फिर डराकर पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए। शिकायत के अनुसार 5 सितंबर और 6 सितंबर को 1.30 लाख रुपये, इस तरह पैसे किए गए ट्रांसफर 16 सितंबर से 19 सितंबर के बीच 3.30 लाख रुपये, 30 सितंबर को 12.70 लाख रुपये और 19 अक्टूबर को 4.99 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए। इस तरह कुल 22.32 लाख रुपये ठगों के पास चले गए। शिकायत के बाद पुलिस और बैंक के प्रयासों से लगभग 1.84 लाख रुपये फ्रीज कराए गए। इसमें से सिर्फ 9500 रुपये ही पीड़ित के खाते में वापस आ सके। बाकी रकम अब भी फंसी हुई है। पुलिस कर रही जांच सतीश दीक्षित ने तहरीर में बकाया राशि वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फ्रीज राशि को वापस दिलाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह से बादल छाए:अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, अब तक 3 फीसदी बरसात
    Next Article
    विधायक केतकी सिंह का अखिलेश और ओवैसी पर हमला:बलिया में बोलीं, दोनों कुंभ मेले में बिछड़े भाई, मोदी सरकार ने छात्रों की मांगों पर किया काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment