Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 दिन की गर्मी के बाद बदला मौसम का मिजाज:भीषण गर्मी और उमस से जनता परेशान, सोमवार को सुबह से छाए बादल

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में दो दिनों से हो रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान जनता को सोमवार को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। जहां शनिवार और रविवार को तेज धूप से आम जनता को काफी समस्या हुई। वहीं सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है। जहां रविवार को जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था वहीं सोमवार को या तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग ने आजमगढ़ में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिले में बारिश होने से आम जनता को गर्मी से निजात मिलेगी। इस बदलते मौसम में लगातार जिस तरह से बिजली की कटौती हो रही है। उससे भी आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। किसानों को होगा फायदा जिले में हो रही बारिश धान की रोपाई के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब खेतों में पानी भरने से रोपाई का काम तेज होने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई। जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्टिगा से भिड़ी स्कॉर्पियो, 3 सगे भाइयों की मौत:हापुड़ में पशु बचाने में डिवाइडर तोड़ रोड के दूसरी तरफ पहुंची कार; 9 घायल, मेरठ रेफर
    Next Article
    वाराणसी में ऑटो चालक तीन बच्चों को छोड़कर फरार:दुकानदार से बोला इनकी मां पीछे खड़ी हैं, पुलिस बच्चों के परिजनों की कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment