Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में थमी बारिश, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल:सुबह से आसमान में छाए बादल, शाम तक तेज बारिश का अलर्ट जारी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बारिश थमने के बाद रविवार दिन भर धूप निकली वहीं सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि रविवार को दिनभर निकली तेज धूप ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बेहाल कर दिया। पिछले एक सप्ताह से मानसून सक्रिय रहने के कारण शहर में लगभग रोजाना बारिश हो रही थी, लेकिन रविवार को बारिश थमने और चिलचिलाती धूप निकलने से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। एक हफ्ते से लगातार हो रही थी बारिश शनिवार देर रात हुई झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही, लेकिन रविवार को बारिश नहीं होने से उमस और बढ़ गई। बाजारों और सड़कों पर निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए, वहीं दोपहर के समय धूप और उमस के कारण जनजीवन भी प्रभावित रहा। देखें बारिश की तस्वीरें…… धूप निकलने से बढ़ी उमस मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला रुकने से अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बनी हुई है और लोगों को गर्मी का अधिक एहसास हो रहा है। शाम तक बदल सकता है मौसम, चेतावनी जारी मौसम विभाग ने सोमवार के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शाम तक मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। प्रयागराज समेत आसपास के आठ जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि शाम तक बारिश होती है तो उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में ऑटो चालक तीन बच्चों को छोड़कर फरार:दुकानदार से बोला इनकी मां पीछे खड़ी हैं, पुलिस बच्चों के परिजनों की कर रही तलाश
    Next Article
    कानपुर में सुबह से बादल छाए:अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, अब तक 3 फीसदी बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment