Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 साल के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला:जमीन से छू रहा था पैर, घर से 400 मीटर दूर घटना

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के इंछापुरवा गांव में आज बुधवार देर रात 8 बजे के करीब एक 14 वर्षीय छात्र का गांव के बाहर पेड़ से लटकता शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। गांव के बाहर सरसों के खेत में आम के पेड़ से शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान रज्जनपुर इंछापुरवा निवासी पिंटू वर्मा के पुत्र गुलशन वर्मा (14) के रूप में हुई है। गुलशन कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। उसके पिता रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं। बुधवार शाम को गुलशन अपनी मां सीता से लकड़ी काटने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात करीब 8 बजे मां को सूचना मिली कि उनके बेटे का शव घर से लगभग 400 मीटर दूर सरसों के खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुलशन के पैर जमीन से छू रहे थे। सूचना मिलते ही खरगूपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खरगूपुर प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीबी मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा:खुद का घर बेचकर महिला के साथ रह रहा था, बहन बोली- 3.50 लाख रुपए भी हड़पे
    Next Article
    कानपुर में बनेगा 10 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रक:सांसद का बीजेपी कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- जनता से किया वादा निभाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment