Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीबी मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा:खुद का घर बेचकर महिला के साथ रह रहा था, बहन बोली- 3.50 लाख रुपए भी हड़पे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में टीबी के मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई। परिजनों का कहना है कि वह 3.50 लाख रुपए में अपना घर बेचकर एक महिला के साथ रह रहा था। महिला ने उसके रुपए भी हड़प लिए और इलाज भी सही से नहीं हुआ। मौत के बाद परिजनों महिला के घर के बाहर शव रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला गुजैनी इलाके का है। 6 साल से महिला के मकान में रह रहा था गुजैनी की रहने वाली लाली गौतम ने बताया- मेरा भाई विष्णु गौतम (45) अविवाहित था। लंबे समय से टीबी की बीमारी थी। पिछले करीब 6 साल से इलाके में रहने वाली एक महिला के घर पर रह रहा था। विष्णु के पास मकान बेचने से मिले करीब 3.50 लाख रुपए थे। जिनके लालच में महिला ने उसे अपने पास रखा था। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर महिला ने उसे मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से शव लेकर पहुंचे परिजनों ने महिला के घर के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया और रुपए हड़पने का आरोप लगाया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर गोविंद नगर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि समझाने के बाद परिजन शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बोर्ड परीक्षाओं से हजारों छात्र अनुपस्थित:यूपी बोर्ड विज्ञान में 1769, सीबीएसई साइंस में 31 छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
    Next Article
    14 साल के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला:जमीन से छू रहा था पैर, घर से 400 मीटर दूर घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment