Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बनेगा 10 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रक:सांसद का बीजेपी कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- जनता से किया वादा निभाया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बीजेपी कार्यालय में सांसद रमेश अवस्थी का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। यह सम्मान शहर को मिली एक बड़ी सौगात के लिए दिया गया। सांसद रमेश अवस्थी के लगातार प्रयासों के बाद कानपुर की सबसे बड़ी यातायात समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। सांसद ने बताया कि इस 4 लेन एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पत्र सौंपा और विस्तृत चर्चा की थी। अब इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 (NH-91) पर रामदेवी से गोल चौराहा तक 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 988.30 करोड़ रुपये है और इसकी लंबाई 10.160 किलोमीटर होगी। इस एलिवेटेड रोड जो रेलवे क्रॉसिंग पड़ती हैं, जहां अक्सर भारी जाम की समस्या रहती है। नए कॉरिडोर के बनने से ट्रैफिक एलिवेटेड रोड से होकर गुजरेगा, जिससे शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। इससे लोगों का समय बचेगा, ईंधन की बचत होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार आएगा। सांसद रमेश अवस्थी ने इस परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 साल के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला:जमीन से छू रहा था पैर, घर से 400 मीटर दूर घटना
    Next Article
    बिना पुलिस अभिरक्षा के चपरासी बाइक से पहुंचा रहे कॉपियां:वाराणसी में UP बोर्ड एग्जाम को लेकर जिम्मेदार लापरवाह, बड़ी लापरवाही आई सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment