Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 दिन में 75 लोगों को कुत्तों ने काटा:कानपुर के भीतरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक, दो बच्चों की हालत गंभीर

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक में डॉग बाइट का आतंक जारी है। यहां पर बीते पन्द्रह दिनों में 75 लोगों को कुत्ते ने काटा है, जिनमें से दो को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही अन्य का इलाज भीतरगांव CHC में जारी है, जिन्हें एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाए जा रहे है। चिकित्साधीक्षक डॉ मनीष तिवारी ने डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ने की पुष्टि की है। आवारा कुत्तों से गांवों में दहशत, घरों में कैद हुए बच्चे कानपुर घाटमपुर के भीतरगांव कस्बा, परौली, रावतपुर, बारिगांव, गाहोलिनपुर में आवारा कुत्ते का आतंक जारी है। लगतार एक के बाद एक 75 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा। इसके बाद मामले की जानकारी के लिए गांव में ग्राउंड रिपोर्ट की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रावतपुर गांव में हमारी मुलाकात बच्चू लाल से हुई। वह चारपाई पर लेटे हुए कराह रहे थे। उन्होंने बताया कि वह खेत पर थे। तभी अचानक कुत्ते ने उनके ऊपर हमला कर दिया, और बाएं हाथ का अंगूठा काट लिया, इसके बाद कुत्ता भाग गया, वह एंटी रैबिज इंजेक्शन सीएचसी में पहुंचकर लगवा रहे है। इसके बाद हमारी मुलाकात गांव निवासी रामू उर्फ शिव लाल से हुई उन्होंने हमें बताया कि उनकी 5 वर्षीय मासूम बेटी जिया को लेकर वह खेत में गए थे, तभी कुत्ते ने मासूम के ऊपर हमला कर दिया, इस दौरान कुत्ते ने बेटी के चेहरे में काटा है, जिससे बेटी की एक आंख समेत चेहरे में सूजन है। वह बेटी का उपचार भीतरगांव सीएचसी में करा रहे है, गुरुवार को बेटी की पट्टी बदलवाने के साथ एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाए है। उन्होंने बताया कि इसके बाद कुत्ता नदी की ओर भाग गया था। इसके बाद हम गांव से बाहर निकल रहे थे, तभी पीछे से आवाज आई साहब मेरी दोनों नातिन को कुत्ते ने काटा है। यह आवाज बुजुर्ग रज्जन लाल की थी, उन्होंने बताया कि उनकी नातिन चाहत और लक्ष्मी अपनी मां के साथ खेत गई थी, वहां पर दोनों बहने साथ में खेल रही थी, तभी अचानक आवारा कुत्ते ने उनके ऊपर हमला बोल दिया, इस दौरान चाहत को बचाने में लक्ष्मी को कुत्ते ने सिर और चेहरे में बुरी तरह काट लिया, दोनों का इलाज भीतरगांव सीएचसी में जारी है। इतना ही नहीं क्षेत्र के दीनू सिंह, रामरति, शिवकांत, साजवती, पलक, रामसागर, आशीष, यश समेत 75 लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके है। लेकिन अभी तक कोई भी टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नहीं आई है। चिकित्साधीक्षक बोले- इस समय डॉग बाइट के मरीज बढ़े भीतरगांव चिकित्साधीक्षक डॉ मनीष तिवारी ने बताया कि वैसे आम दिनों में एक दिन में तीन चार मरीज डॉग बाइट के आते थे, इस समय यह संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में सीएचसी में बीते पन्द्रह दिनों में डॉग बाइट के 75 नए मरीज आए है, जिन्हें एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाने के साथ इलाज किया जा रहा है। बीडीओ बोले- वन विभाग को लिखेंगे पत्र भीतरगांव बीडीओ शिवनरेश राजपूत ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के लोगों के द्वारा फोन के जरिए जानकारी मिली है, कि आवारा कुत्ते लोगों पर हमलाकर काट रहे है, वह वन विभाग को पत्र लिखकर टीम की मांग करेंगे, ताकि आवारा कुत्तों को पकड़ा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    250 करोड़ की ठगी के सरगना की अय्याशी-VIDEO:दुबई के डिस्को में रशियन पर उड़ाए नोट, अकाउंट फ्रीज होने पर खुद भरता था पैसा
    Next Article
    लड़की का ब्रेनवॉश कर धर्म बदलकर निकाह किया:बाराबंकी में 7 महीने तक यौन शोषण, सिपाही समेत 12 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment