Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की का ब्रेनवॉश कर धर्म बदलकर निकाह किया:बाराबंकी में 7 महीने तक यौन शोषण, सिपाही समेत 12 पर FIR

    22 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में नाबालिग किशोरी से धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न और जबरन निकाह का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने 4 नामजद समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फतेहपुर कोतवाली में तैनात रहे एक सिपाही ने लड़की को बहला-फुसलाकर एक युवक से संपर्क कराया। इसके बाद उसका ब्रेनवाश कर धर्मांतरण कराया। मजार में एक गाड़ी में निकाह करा दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला फतेहपुर थाना इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… पीड़िता की मां के अनुसार, वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ फतेहपुर नगर के एक मोहल्ले में रह रही है। उनके पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि साल 2024 में फतेहपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल आसिफ ने उनकी बेटी से संपर्क किया। दोनों में फोन पर बात होने लगी। इस दौरान सिपाही ने बेटी को रुपए का का लालच दिया और धर्मांतरण के कहा। सऊदी में रहने वाले युवक से कराया संपर्क महिला के अनुसार, कांस्टेबल आसिफ ने बेटी का संपर्क सऊदी अरब में रहने वाले जावेद से कराया। जावेद फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव का निवासी है। जावेद ने इंस्टाग्राम से बेटी से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसका ब्रेनवाश कर दिया। आरोप है कि जावेद ने बेटी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया। इस्लाम को सबस अच्छा बताया। यौन शोषण और गर्भपात का आरोप पीड़िता की मां के अनुसार, सऊदी अरब से लौटने के बाद जावेद ने 2 जनवरी 2026 से बेटी का यौन शोषण करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। यह सब बेटी की इच्छा के खिलाफ किया गया। उसे लगातार दबाव में रखा गया। मजार पर वाहन के अंदर कराया निकाह शिकायत के अनुसार, बाद में जावेद किशोरी को अपने जीजा रेहान के पास ले गया। वह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चक का निवासी है। रेहान और कांस्टेबल आसिफ ने किशोरी का संपर्क बाराबंकी के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी हमजा से कराया। इसके बाद जावेद और हमजा बेटी को मसौली क्षेत्र की एक मजार पर रहने वाले मौलाना के पास ले गए। यहां गाड़ी के अंदर ही जावेद से उसका निकाह करा दिया गया। इंस्पेक्टर अमित प्रताप सिंह ने बताया- लड़की की मां की शिकायत पर 4 नामजद आरोपियों समेत आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और सभी आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 दिन में 75 लोगों को कुत्तों ने काटा:कानपुर के भीतरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक, दो बच्चों की हालत गंभीर
    Next Article
    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में मिर्जापुर में छात्रों का धरना:जीडी बिनानी कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment