Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    17 फरवरी को मॉल रोड पर भाजपा का 'युवा संवाद':क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू बोले- 2026 का बजट नए भारत की नींव

    22 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने सोमवार को नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 'केंद्रीय बजट युवा संवाद' कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट पूरी तरह से युवा शक्ति को समर्पित है। इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने और युवाओं को बजट की बारीकियों से अवगत कराने के लिए आगामी 17 फरवरी, दिन मंगलवार को मॉल रोड स्थित सेन डिग्री कॉलेज में एक विशाल 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। सुनील साहू ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि युवा सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित करने का एक सशक्त माध्यम है। सरकार ने इस बार शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और खेल जगत में व्यापक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया है। बजट का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का प्रत्येक युवा, चाहे वह किसी भी क्षेत्र या समुदाय से हो, उसके पास संसाधनों की कमी न रहे और उसे विकास की मुख्यधारा में सार्थक भागीदारी का अवसर मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'सबका साथ-सबका विकास' के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए सुनील साहू ने शहर के सभी 'यूथ आइकॉन', 18 से 25 वर्ष के नए मतदाताओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों और वकीलों सहित प्रबुद्ध वर्ग के युवाओं से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे। मंत्री जी अपने संबोधन के माध्यम से बजट के दूरगामी परिणामों और युवाओं के लिए बनाई गई योजनाओं पर सारगर्भित प्रकाश डालेंगे। इस दौरान कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, रविंद्र सिंह चौहान, प्रवेश कटियार, कौशलेंद्र परिहार, खेमराज शर्मा, मनीष बाजपेई, सचिन शुक्ला और रोहित शुक्ला सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल जीवन मिशन की नई टंकी में रिसाव का आरोप:एडीएम बोले- ओवरफ्लो था पानी, डीएम ने गठित की जांच समिति
    Next Article
    CSJMU में चार दिवसीय नाट्य समारोह का आगाज:'तुम्हें कौन सा रंग पसंद है' नाटक से हुई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment