Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 दिन में पेशावर में लहरा देंगे झंडा! तालिबान का ऐलान, पाकिस्तान हुआ परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में एक बार फिर हवाई हमला किया गया है। अफगानिस्तान का कहना है कि इस हमले में नौ आम नागरिक मारे गए हैं और 11 घायल हो गए हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उन्होंने दो जगहों पर आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि 22 आतंकी मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इस कार्रवाही को सीमा पार मौजूद चरमपंथियों के ठिकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया। लेकिन पाकिस्तान की ओर से की गई इस कार्रवाही से तालिबान तिलमिला गया है और उसने पाकिस्तान को सीधी धमकी दे दी है। तालिबान के बॉर्डर और ट्राइबल अफेयर्स मंत्री नूरुल्ला नूरी ने पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियों को अफगानिस्तान का इतिहास याद रखने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अफगान लोगों के सब्र का इम्तिहान ना ले। तनाव के बीच नूरी ने यहां तक दावा किया है कि अगर अफगानिस्तान चाहे तो 2 दिन में पेशावर में अफगान झंडा फहराया जा सकता है।इसे भी पढ़ें: PoJK में 4 महीने से Internet बंद और हिंसा, एक्टिविस्ट तस्लीमा अख्तर ने Pakistan को किया बेनकाबनूरी का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं। गुरुवार की सुबह भी पाकिस्तान ने हमला किया। इस्लामाबाद का कहना है कि उसने आतंकियों और ड्रोन हमलों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं काबुल इन हमलों को अपनी जमीन पर हमला बता रहा है। नूरुल्लाह ने पाकिस्तान के लिए यह चेतावनी काबुल में एक सभा को संबोधित करते हुए जारी की है। उन्होंने पाकिस्तान के मिलिट्री और इंटेलिजेंस को अफगानिस्तान के इतिहास, राजनीति और वहां के हालात को समझने की सलाह दी है। उन्होंने सोवियत संघ और अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़ी सैन्य ताकत होने के बावजूद दोनों देश अफगानिस्तान में अपने मकसद हासिल नहीं कर सके हैं। नूरी का इशारा साफ तौर पर पाकिस्तान की ओर था। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और उसके लोगों को कम आंकना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ सकता है। उनका आरोप था कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियां अफगानों के धैर्य की परीक्षा ले रही हैं। इसे भी पढ़ें: Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनरउन्होंने कहा कि अफगानिस्तान अपने पड़ोसियों से विवाद नहीं चाहता है लेकिन अगर उसे धमकी दी गई तो वो जवाब देगा। इससे पहले अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम नौ नागरिकों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए थे। तालीबान के प्रवक्ता जबी उल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार को हमले की जानकारी देते हुए बताया कि हमले में आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया। मुजाहिद ने इसे आक्रामक कारवाई बताते हुए इसकी निंदा की। जबी उल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमला बुधवार रात कुनार के सुल्तान जिले के चुगा इलाके और हेलमंद के गर्म शेर जिले के सफर इलाके में किया गया। उनके मुताबिक हमले में नागरिक मारे गए और घायल हुए जबकि तीन घर तबाह हो गए। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच करीब 2600 कि.मी. लंबी सीमा है। जिसे लेकर दोनों देशों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहबाज-जरदारी के बीच बड़ी बैठक, खैबर पख्तूनवा में लगेगी इमरजेंसी?
    Next Article
    Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment