Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan के North Waziristan में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, TTP के 7 आतंकवादी ढेर

    5 minutes ago

    1

    0

    पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सात आतंकवादियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, यह अभियान अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में चलाया गया।उन्होंने बताया कि जिले के ईदक इलाके में ‘फितना अल खवारिज’ से जुड़े आतंकवादियों के कई ठिकानों को भी अभियान के दौरान नष्ट कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि यह अभियान सरकार के ‘अज्म-ए-इस्तेहकाम’ दृष्टिकोण के तहत चलाए जा रहे आतंकवाद रोधी अभियानों का हिस्सा था। पाकिस्तान की संघीय सरकार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी के लिए ‘फितना अल खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल करती है।इसे भी पढ़ें: Shubman Gill की नजरें Clean Sweep पर, तीसरे ODI में Ravindra Jadeja की फॉर्म पर टिकी नजरअफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ वर्षों से आतंकवादी हिंसा, सीमा पार से लड़ाकों की आवाजाही और लगातार सैन्य अभियानों के कारण अस्थिरता बनी हुई है। नवंबर 2022 में पाकिस्तानी सरकार के साथ संघर्षविराम समझौता समाप्त होने के बाद से टीटीपी ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे इस प्रांत में लगातार हमले किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले के बाद कॉकपिट सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा शुरू
    Next Article
    Houthi आतंकी संगठन है, Madinah में बोले Pakistan के मौलवी Tahir Ashrafi

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment