Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात 12:30 बजे थर्मल इमेजिंग से पकड़ी गई हलचल, BSF ने की फायरिंग, दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

    2 hours from now

    1

    0

    पंजाब के तरनतारन इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया। घटना रात करीब 12:30 बजे राजोके इलाके में हुई। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि मारे गए संदिग्धों के पास से क्या बरामद हुआ है।रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिशमिली जानकारी के मुताबिक, राजोके इलाके में सीमा पर तैनात जवानों ने कंटीली तार के पार कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। करीब तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा की ओर धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दिए।सुरक्षा के मद्देनजर जवानों ने थर्मल इमेजिंग उपकरण और दूरबीन की मदद से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध भारतीय सीमा में दाखिल हो चुके थे।इसे भी पढ़ें: Lieutenant General Akhilesh Kumar ने संभाली Mathura स्थित First Corps के GOC की कमानजवानों ने वापस लौटने की चेतावनी दीजवानों ने संदिग्धों की लोकेशन की पुष्टि करने के बाद उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी। हालांकि, आरोप है कि संदिग्धों ने वापस जाने के बजाय छिपने की कोशिश की। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी जब वे नहीं लौटे तो सुरक्षा को देखते हुए बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की।इसे भी पढ़ें: Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायलदो संदिग्ध मारे गएबीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्धों के मारे जाने की सूचना है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दोनों संदिग्ध तस्कर हो सकते हैं और कथित तौर पर भारतीय सीमा में किसी खेप को पहुंचाने के मकसद से आए थे। हालांकि, उनके पास से अभी तक क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी शुरू किया गया है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मामले में आगे की जानकारी साझा कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pradeep Purnekar हत्याकांड में पूर्व महापौर Meenakshi Shinde ने खुद पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद
    Next Article
    Gandhi Jayanti: बापू और Imam Bawazeer के ऐतिहासिक रिश्ते को Ahmedabad में किया गया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment