Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सर्पदंश से महिला की मौत:घर में झाड़ू लगाते समय जहरीले सांप ने डंसा, मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी मदद

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के बरिया देई गांव में घर में झाड़ू लगाते समय सांप के डसने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उमा को जहरीले सांप ने उस समय डसा, जब वह गुरुवार को घर में सफाई कर रही थीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उमा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उनके पति शिवशंकर की वर्ष 2020 में ही मौत हो चुकी है। अब 14 वर्षीय बेटे शुभम के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। झाड़ू लगाते समय सांप ने डसा परिजनों के मुताबिक, उमा गुरुवार को घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा महिला की मौत की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, उमा के पति शिवशंकर की वर्ष 2020 में मौत हो गई थी। इसके बाद उमा ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब उनकी मौत से 14 वर्षीय शुभम के सामने परिवार का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी मदद मिल्कीपुर के एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि सर्पदंश से महिला की मौत का मामला संज्ञान में आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर मृतका के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्कूल बस की टक्कर, महिला टीचर की मौत:3 छात्र घायल, कांच के टुकड़े सिर-चेहरे में घुसे; गांधी जयंती मनाने जा रहे थे
    Next Article
    मथुरा में 8 अक्टूबर से अग्रसेन जयंती महोत्सव:15 अक्टूबर तक चलेगा, पलक मुच्छल की स्टार नाइट से होगा समापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment