Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली का काम करने गए युवक की बाइक चोरी:उन्नाव में घर के बाहर से हुई वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में कोतवाली क्षेत्र के पूरबखेड़ा गांव में बिजली का काम करने गए युवक की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना बीते मंगलवार की शाम करीब 6:25 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामद करने की मांग की है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। शुक्रवार दोपहर बारह बजे जानकारी देते हुए पूरबखेड़ा निवासी सीताराम पुत्र छेदी लाल ने बताया वह बीते मंगलवार की शाम करीब 6:25 बजे गांव के ही खुन्नी लाल तिवारी पुत्र हरदयाल तिवारी के घर बिजली का काम करने गया था। सीताराम ने अपनी बाइक संख्या यूपी 35 एलए 0602 स्प्लेंडर घर के बाहर खड़ी कर दी और अंदर बिजली का काम करने चला गया। काम पूरा करने के बाद जब वह बाहर आया तो बाइक मौके पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने गांव और आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक बरामद नहीं हो सकी। पीड़ित के मुताबिक बाइक चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक युवक बाइक लेकर जाता दिखाई दे रहा है, जिसने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांध रखा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब संदिग्ध की पहचान और बाइक की बरामदगी के प्रयास कर सकती है। सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया है। काफी तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध युवक की पहचान और चोरी गई बाइक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस इकाई की जिला बैठक:गतिविधियों की समीक्षा की; संगठन को सक्रिय और मजबूत करने पर जोर
    Next Article
    रेजेंसी हॉस्पिटल में महिलाओं की फ्री कैंसर स्क्रीनिंग:डॉक्टरों ने किया जागरूक, नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment