Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस इकाई की जिला बैठक:गतिविधियों की समीक्षा की; संगठन को सक्रिय और मजबूत करने पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद हाथरस इकाई की जिला बैठक एवं समीक्षा बैठक स्पाइसी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में जिला और तहसील स्तर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को एकजुट होकर प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने की। मंडल महामंत्री योगेश कौशिक, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा और हाथरस जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी तथा विभिन्न तहसील इकाइयों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। पदाधिकारियों से अब तक की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहा है। गांव, तहसील, जिला और मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक के समापन पर मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह, मंडल महामंत्री योगेश कौशिक और अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा का दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला मंत्री हरिबाबू सिंह, उमाकांत पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, हाथरस तहसील अध्यक्ष अनिल चौधरी, सासनी तहसील अध्यक्ष विमल कुमार, सिकंदराराव तहसील संयोजक फेजान भारती सहित जिले और तहसीलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 8 अक्टूबर से अग्रसेन जयंती महोत्सव:15 अक्टूबर तक चलेगा, पलक मुच्छल की स्टार नाइट से होगा समापन
    Next Article
    बिजली का काम करने गए युवक की बाइक चोरी:उन्नाव में घर के बाहर से हुई वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment