Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2018 से फरार 25 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:शोहरतगढ़ कस्बे से पकड़ा गया, 6 साल से पुलिस को थी तलाश

    49 minutes ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी साल 2018 से फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गोबिन्द मिश्रा (27) शोहरतगढ़ क्षेत्र के जोबकुण्डा का रहने वाला है। वह 2018 में दर्ज अपहरण के एक मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार भागा फिर रहा था। यह मामला साल 2018 का है। आरोपी के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। लंबे समय तक उसकी गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट के आदेश पर पहले गैर-जमानती वारंट जारी हुआ। इसके बाद सीआरपीसी की धारा 82 और फिर 83 के तहत उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। इन सब के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसी दौरान उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस कर रही आरोपी की तलाश पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार, 23 सितंबर 2026 को शोहरतगढ़ कस्बे में उसके मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर गोबिन्द मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके उसे कोर्ट भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा और एंटीथेफ्ट टीम के सदस्य शामिल थे। हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव (सर्विलांस सेल), कांस्टेबल रामकरन निषाद और महिला आरक्षी जूही सिंह भी टीम का हिस्सा थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने उठाई छह सूत्रीय मांगें:3 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल और प्रधान पर केस:बस्ती में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment