Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल और प्रधान पर केस:बस्ती में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप

    49 minutes ago

    1

    0

    बस्ती के धमौरा गांव में सही रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में हल्का लेखपाल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 22 सितंबर 2026 की रात 8:52 बजे मुकदमा दर्ज किया है। मामले में हल्का लेखपाल रामजी और ग्राम प्रधान रीमा चौधरी को आरोपी बनाया गया है। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत का मामला पुलिस के अनुसार, धमौरा निवासी नितराम ने शिकायत में बताया कि गांव की गाटा संख्या 203 क और ख सरकारी रिकॉर्ड में घोला और तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घोले की जमीन को पाटकर उस पर कब्जा कर लिया है। इससे तालाब और पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। नितराम का कहना है कि उसने मामले की शिकायत तहसील दिवस, जिलाधिकारी कार्यालय और जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सही रिपोर्ट के लिए 10 हजार मांगने का आरोप नितराम के मुताबिक, हल्का लेखपाल रामजी ने ग्राम प्रधान रीमा चौधरी के साथ मिलकर उसके आवेदनों पर गलत रिपोर्ट लगाई। आरोप है कि 1 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब एक बजे लेखपाल ने सही रिपोर्ट लगाने के लिए उससे 10 हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने रुपए देने से इनकार किया तो लेखपाल ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा शिकायतकर्ता की ओर से कोर्ट में मामला रखा गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 22 सितंबर 2026 की रात 8:52 बजे मुकदमा दर्ज किया। इसमें धमौरा के हल्का लेखपाल रामजी और ग्राम प्रधान रीमा चौधरी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2018 से फरार 25 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:शोहरतगढ़ कस्बे से पकड़ा गया, 6 साल से पुलिस को थी तलाश
    Next Article
    नवोदय विद्यालय में मारपीट के बाद छात्र लापता:पुलिस और कई टीमें तलाश में जुटीं, स्कूल ने जांच समिति बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment