Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूते में छिपाकर ले गए थे महाराष्ट्र TET के पेपर:आगरा की प्रिंटिंग प्रेस के 3 कर्मचारियों ने 8 हजार के लिए पेपर लीक किया

    1 day ago

    1

    0

    महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर यूपी में आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। ठाणे पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पेपर को जूते के सोल में छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकाला था। इसके लिए आरोपियों को ₹8 हजार दिए गए थे। साथ ही, उन्हें आगरा में जमीन (प्लॉट) देने का वादा भी किया गया था। ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को भिवंडी की स्थानीय कोर्ट में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, प्रिंटिंग प्रेस के 3 कर्मचारियों कर्मचारी नरेश कुमार उर्फ निक्की, बाबूलाल कुशवाहा और संजय शर्मा समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है। गुप्ता का नाम ओडिशा के एक पेपर लीक मामले में भी सामने आ चुका है। मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अशोक साव और प्रकाश मिसाल फरार हैं। 28 जून को होने वाली TET परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हो गया था। इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने परीक्षा स्थगित कर दी थी। DCP सिटी अली अब्बास ने बताया- मुंबई पुलिस जांच के सिलसिले में यहां आई थी। लेकिन, उसने क्या कार्रवाई की, इस बारे में जानकारी नहीं है। आगरा की महीम पटरन प्राइवेट लिमिटेड प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक हुए थे आरोपियों ने ऐसे प्रेस से बाहर पहुंचाए पेपर जांच के मुताबिक, प्रेस कर्मचारी नरेश कुमार उर्फ निक्की, बाबूलाल कुशवाहा और संजय शर्मा ने प्रश्नपत्र बाहर निकालने की प्लानिंग की। प्रिंटिंग के दौरान जिन प्रश्नपत्रों में स्याही हल्की होती थी या कोई कमी रह जाती थी, उन्हें डिस्पोजल बॉक्स में डाल दिया जाता था। इन पेपरों की अलग से गिनती नहीं होती थी। बाद में उन्हें नष्ट किया जाना था। तीनों ने इसी व्यवस्था का फायदा उठाया। चार्जशीट में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताया गया है। तीनों करीब 12 से 15 हजार रुपए महीने की कमाई करते थे। ऐसे पैसों की लालच में वे पेपर लीक करने के लिए तैयार हो गए प्रेस से बाहर निकाले गए प्रश्नपत्रों को कर्मचारियों ने बिहार के सोनू सिंह तक पहुंचाया। इसके बाद सोनू ने पेपर मुख्य आरोपी बताए गए बिजेंद्र गुप्ता तक पहुंचाया। क्‍या है TET एग्‍जाम? 2 सितंबर, 2025: सुप्रीम कोर्ट का आदेश- शिक्षकों को TET पास करना ही होगा सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 2 सितंबर कहा था कि शिक्षकों को सेवा में बने रहने या प्रमोशन के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करना जरूरी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कहा था कि जिन शिक्षकों की नौकरी 5 साल से ज्यादा बची है, वे सभी इस नियम के दायरे में होंगे। कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी। टीईटी पास न करने वालों को या तो इस्तीफा देना होगा या फिर कंपल्सरी रिटायरमेंट लेना होगा। कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए ये निर्देश दिए। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- मैं नौकरी देता जाऊंगा, वह गिनते जाएं: पहले चाचा-भतीजे नौकरियों पर डकैती डालते थे, आज उपदेश दे रहे सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में अखिलेश और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पहले नौकरियों में डकैती डालने के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी बेखौफ निकल पड़ती थी। आज उपदेश की भूमिका में हैं। 2027 के बाद उपदेशक भी नहीं रह पाएंगे। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगंज अग्निकांड में 87 दिन बाद चार्जशीट:500 से ज्यादा पन्नों में सुरक्षा खामियां, भवन स्वामी समेत 4 आरोपी, एक फरार
    Next Article
    2027 चुनाव से पहले कानपुर में ओवैसी की जनसभा:दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर AIMIM की नजर, समर्थन में लगे पोस्टर-बैनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment