Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    21–22 मई को होगी चीनी उद्योग के भविष्य पर चर्चा:10 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, बायो प्लास्टिक पर भी होगा मंथन

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में गन्ना व चीनी उद्योग के भविष्य पर चर्चा के लिए 21-22 मई 2026 को लखनऊ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन और ग्रीनटेक, कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर रोड स्थित रामादा होटल में होने वाली इस संगोष्ठी का विषय है ‘चीनी उद्योग के विकासोन्मुख भविष्य की तैयारी’। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने बताया कि संगोष्ठी का उद्घाटन 21 मई सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास व चीनी उद्योग वीना कुमारी होंगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन उद्घाटन के बाद चार सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। दूसरे दिन तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। संगोष्ठी में भारत सहित विदेशों के विशेषज्ञ और विद्वान अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में लगभग 10 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने आ रहे हैं। इस मौके पर संगोष्ठी के साथ-साथ नई प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें कृषि संयंत्र और बायो-प्लास्टिक्स संबंधी उत्पाद भी दिखाए जाएंगे। लक्ष्य से काफी पीछे रह गया चीनी निर्यात पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र मोहन ने कहा कि बीते सत्र में 20 लाख टन चीनी के निर्यात का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन केवल 7 लाख टन चीनी का निर्यात हो सका। उन्होंने बताया कि देश में चीनी की कुल खपत 275 से 280 लख टन है। इसके बाद जो एक्सेस चीनी बचती है उसका इस्तेमाल एथनॉल के लिए किया जाता है और उसके बाद भी चीनी बचती है तो उसे निर्यात किया जाता है। पिछले सत्र में उत्पादन कम रहा, जिसकी वजह से 20 के स्थान पर केवल 7 लाख टन ही चीनी का निर्यात हो सका। निर्यात पर रोक लगने के बाद इस बार ये आंकड़ा और भी कम हो जाएगा, जिससे चीनी के दाम घट सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी की चेतावनी- नमाज सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे, इंजीनियर ने बच्चों को अश्लील वीडियो बेचे, रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला
    Next Article
    इंजीनियर ने बच्चों को 350 रुपए में बेचे अश्लील वीडियो:खातों में मिले 2.5 करोड़, टेलीग्राम पर अपलोड करता था; हरदोई पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment