Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निवीर 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू:1 अप्रैल तक आवेदन, 1 जून से लिखित परीक्षा, 75 प्रतिशत अग्निवीर चार साल बाद सेवा मुक्त

    1 hour ago

    1

    0

    इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती की लिखित परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। लंबे समय से अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की मांग चल रही थी, जिसके बाद इस बार सरकार ने एक वर्ष की छूट देते हुए अधिकतम आयु 22 वर्ष कर दी है। 17.5 से 22 वर्ष आयु वाले युवा कर सकेंगे आवेदन अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन पदों के लिए अब 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यानी जिनका जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वे पात्र होंगे। सोल्जर टेक्निकल (एनए/एनए वेट) के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है। जीडी, टेक्निकल, क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास), सैनिक फार्मा, तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला पुलिस जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। विभिन्न आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) ने अपने-अपने नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार दो अलग-अलग अग्निवीर कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा। ट्रेड्समैन पदों के लिए ट्रेड चुनना अनिवार्य 8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड भरना अनिवार्य किया गया है। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं, जबकि 8वीं पास अभ्यर्थी दो ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका चयन नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता तय, अपीयरिंग अभ्यर्थी भी पात्र अग्निवीर जीडी के लिए 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत कुल अंक और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। टेक्निकल पद के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक तथा हर विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। क्लर्क पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी अनिवार्य होगा। 10वीं, 12वीं, NIOS या आईटीआई के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन के समय मूल अंकपत्र प्रस्तुत करना होगा। फिजिकल टेस्ट चार ग्रुप में, दौड़ और पुलअप अहम भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा चार ग्रुप में होगी। ग्रुप-1 में 1.6 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी और 10 पुलअप लगाने होंगे। अन्य ग्रुप में समय और पुलअप की संख्या क्रमशः कम होती जाएगी। सभी ग्रुप में 9 फीट लंबी कूद क्वालिफाइंग होगी। लंबाई और सीने के मापदंड भी तय किए गए हैं, हालांकि कुछ राज्यों के लिए छूट दी गई है। 250 रुपये आवेदन शुल्क, चार साल की सेवा सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के पांच विकल्प भरने होंगे और उसी राज्य से आवेदन करना होगा, जहां से वे रैली में भाग लेंगे। अग्निपथ स्कीम के तहत चयनित अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष होगी। चार साल बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा, जबकि 25 प्रतिशत को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। पहले वर्ष 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40 हजार रुपये हो जाएगा। वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा सेवा निधि में जमा होगा, जिसमें सरकार भी समान राशि जोड़ेगी। चार साल बाद करीब 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज (ब्याज सहित) मिलेगा। इसके अलावा 48 लाख रुपये का मेडिकल बीमा और साल में 30 दिन की छुट्टी का प्रावधान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में एक्सीडेंट में 5 घायल:राया से आ रही थी, अनियंत्रित होकर आमने -सामने टकराई
    Next Article
    हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बुलंदशहर में थमे एनकाउंटर:हर दूसरे दिन हो रही थी मुठभेड़, गाइडलाइंस जारी होने के बाद ब्रेक; जांच और जवाबदेही का दबाव बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment