Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    23 फैकल्टी को प्रमोशन,12 को संविदा नियुक्ति:प्रॉक्टर-प्रोवोस्ट की सैलरी बढ़ी, भाषा विश्वविद्यालय में प्रस्तावों पर मुहर लगी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को 39वीं कार्यपरिषद की बैठक हुई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अध्यक्षता में ये बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सुधार, वित्तीय पारदर्शिता और कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें बड़ी संख्या में फैकल्टी मेंबर्स की नियुक्ति और प्रॉक्टर-प्रोवोस्ट का सैलरी इंक्रीमेंट शामिल हैं। बैठक में विश्वविद्यालय की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाइयों के नामकरण जुड़ा प्रस्ताव भी पेश हुए। रोवर्स क्रू का नाम “सुभाष चन्द्र बोस रोवर्स क्रू” और रेंजर्स टीम का नाम “लक्ष्मीबाई रेंजर्स टीम” रखा गया। कार्यपरिषद ने इसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। 23 शिक्षकों को मिली पदोन्नति कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के तहत 15 जनवरी 2026 तक लंबित सभी पदोन्नतियों को स्वीकृति प्रदान की गई। कुल 23 शिक्षकों को प्रमोशन मिला। 11 विजिटिंग फैकल्टी का इम्पैनलमेंट यूनिवर्सिटी में क्वालिटी एजुकेशन बढ़ाने के मकसद से 11 गेस्ट फैकल्टी को विजिटिंग फैकल्टी के रूप में इम्पैनल किया गया। इससे विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ शिक्षकों की सेवाएं विद्यार्थियों को मिलेंगी। संविदा शिक्षकों को EPF सुविधा कार्यपरिषद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संविदा फैकल्टी को ईपीएफ (EPF) सुविधा देने का प्रस्ताव मंजूर किया। साथ ही संविदा शिक्षकों के अवकाश संबंधी लंबित मामलों को शासनादेश के अनुरूप स्वीकृति दी गई। यह निर्णय शिक्षकों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और प्रोवोस्ट के मानदेय में वृद्धि को भी मंजूरी दी गई। संविदा नियुक्तियों को मंजूरी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 12 शिक्षकों की संविदा नियुक्तियों को स्वीकृति दी गई, जिनमें फ्रेंच, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, कंप्यूटर साइंस एवं अन्य विभाग शामिल हैं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि कार्यपरिषद के ये निर्णय विश्वविद्यालय के संस्थागत विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या की अर्थव्यवस्था में आया ऐतिहासिक उछाल:IIM लखनऊ की रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा, कर राजस्व 25 हजार करोड़ तक पहुंचने के आसार
    Next Article
    हरदोई में मंदिर के बाहर खड़ी कार में लगी आग:इंजन में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment